ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / बर्थडे पार्टी में आई थी साली, जीजा के भाई से हो गया प्यार,...

बर्थडे पार्टी में आई थी साली, जीजा के भाई से हो गया प्यार, दोनों की रजामंदी के बाद परिवारवालों ने खरमास में ही करवा दी शादी

12-Apr-2022 09:42 PM

 PATNA: एक युवक के घर पर बर्थडे पार्टी थी। जिसमें शामिल होने के लिए उनके भईया की साली भी आईं हुई थी। इसी बीच दोनों के बीच ऐसा प्यार उभरा की दोनों शादी करने की बात करने लगे। फिर क्या था यह बात पार्टी में मौजूद परिवारवालों को जब पता चला तब आनन-फानन में खरमास में ही दोनों की शादी मंदिर में करा दी गयी। 


बताया जाता है कि पटना के नौबतपुर के कर्णपुरा का यह मामला है। जहां जीजा के घर जन्मदिन की पार्टी में साली पहुंची थी जहां जीजा के भाई ने शादी का इजहार किया लड़की भी उसे चाहती थी इसलिए वह भी इस शादी के लिए तैयार हो गयी। इस बर्थडे पार्टी में कई मेहमान भी आए हुए थे और दोनों परिवार के सदस्य भी इस जन्मदिन की पार्टी में सरीक हुए थे। धीरे-धीरे यह बात आग की तरह फैलने लगी। 


दोनों के परिवार वालों तक जब यह बात पहुंची तो बिना देर किए उन्होंने फैसला दोनों की शादी करने का फैसला ले लिया। हिन्दू धर्म के अनुसार खरमास में शुभ काम नहीं होता है इसके बावजूद परिवारवालों ने खरमास में ही शादी करने की बात कह दी। 


फिर क्या था बिना लग्न मुहूर्त के ही कर्णपुरा शिव मंदिर शादी के गीत गाए जाने लगे और दोनों परिवार की रजामंदी से दोनों की शादी कराई गयी। इस शादी के दौरान गांव के मुखिया, सरपंच और भारी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे। इस अनोखे शादी की चर्चा इलाके में खूब हो रही है। शादी होने के बाद लड़की के घरवाले अपने घर चले गये और लड़की अपने ससुराल चली गयी। इस शादी से दोनों परिवार के लोग काफी खूश है।