ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / बिना मास्टर प्लान के भभुआ शहर में बना दिया गया नाला, बारिश होते...

बिना मास्टर प्लान के भभुआ शहर में बना दिया गया नाला, बारिश होते ही इलाके में हो जाता है जलजमाव

08-Sep-2022 08:45 PM

KAIMUR: कैमूर में जलजमाव से लोग परेशान हैं। जिले के नगर परिषद भभुआ के निवर्तमान सभापति जैनेंद्र आर्य ने आरोप लगाते हुए कहा है कि बिना मास्टर प्लान के ही पूरे भभुआ शहर में नाले का निर्माण करा दिया गया है। जिसके कारण बारिश होते ही शहर जलमग्न हो जाता है। यदि मास्टर प्लान के तहत नाले का निर्माण हुआ होता तो आज यह स्थिति नहीं होती। 


नगर परिषद भभुआ के निवर्तमान सभापति जैनेंद्र आर्य ने कहा कि जब वे सभापति थे तब सीवरेज बनाने का प्लान सरकार को भेजा गया था। लेकिन सरकार की तरफ से अप्रूवल नहीं मिला। जिस कारण छोटा-छोटा नाला बना दिया गया लेकिन नाले का लेवल लिया ही नहीं गया। जिसमें सरकारी राशि का तो खर्च हो गया लेकिन जलजमाव की स्थिति वैसे ही बना रहा।


मीडिया को जानकारी देते हुए निवर्तमान नगर परिषद भभुआ के सभापति जैनेंद्र आर्य ने बताया कि भभुआ शहर का जब भी विकास किया गया तो कोई मास्टर प्लान के तहत नहीं किया गया। जब भी नाले की जरूरत महसूस हुई नाला तो बना दिया गया लेकिन मास्टर प्लान नहीं रहने से जलजमाव की स्थिति यथावत बनी हुई है।


उन्होंने बताया कि वे जब 2017 में चेयरमैन थे तब सरकार को ₹32 करोड़ का सीवरेज का प्लान लाया था लेकिन सरकार ने उतनी राशि नहीं होने का हवाला देकर सीवरेज नहीं बनने दिया और छोटे-छोटे नाले को पार्ट वाइज बनाना शुरू कर दिया। जिससे जलजमाव की समस्याएं उत्पन्न हो गयी है। उन्होंने यह भी कहा कि भभुआ शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए उप मुख्यमंत्री से भी मिल चुके है आवेदन के जरिये अपनी बातें भी रखी लेकिन अभी तब कोई नतीजा निकलकर सामने नहीं आया है।