NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश
16-May-2024 03:36 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार में बिना मान्यता के चल रहे 94 प्राइवेट स्कूलों पर अब जल्द ही ताला लगने वाला है। ऐसे स्कूलों पर एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई की जाएगी। इन्हें किसी भी हालत में बंद कर दिया जाएगा। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने यह निर्देश जारी कर दिया है। वहीं इन निजी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों का नामांकन सरकारी स्कूलों में कराने का भी आदेश भी दे दिया गया है।
केके पाठक के निर्देश के बाद डीपीओ ने बंद होने वाले प्राइवेट स्कूलों के बच्चों का एडमिशन सरकारी स्कूलों में करने के लिए पत्र जारी कर दिया है। बता दें कि कुल 330 प्राइवेट स्कूलों में से 236 स्कूल संचालकों ने मान्यता ले ली है। लेकिन 94 स्कूल के मालिकों ने अभी तक प्रस्वीकृति नहीं ली है। जिसे देखते हुए शिक्षा विभाग ने इन सभी 94 स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है।
एक सप्ताह के भीतर इन स्कूलों को बंद कर दिया जाएगा। इन स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों की पढ़ाई पर कोई असर नहीं पड़े, इसके लिए तमाम बच्चों का एडमिशन सरकारी स्कूल में कराने के निर्देश भी शिक्षा विभाग की ओर से जारी कर दी गयी है। वही सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में बिना मान्यता के चल रहे इन प्राइवेट स्कूलों की जांच करने का आदेश भी दिया गया है। इसकी रिपोर्ट तीन दिन के भीतर विभाग को प्रस्तुत करने को कहा गया है। यदि और कोई स्कूल बिना मान्यता के चल रहा होगा तो उसे भी बंद कराया जाएगा।