पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
05-Jun-2023 12:32 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री के जनता दरबार में आज एक महिला रोते-रोते पहुंची। जिसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने उनसे पूछा कि काहै ल रो रहला हैं। महिला ने कहा कि दबंगों के तरफ से हमारी बेटी को उठा कर ले जाया गया और उसके साथ गलत काम किया। मेरे परिवार वालों पर कुदाल से हमला किया जाता है। थाने में हमने केस भी किया लेकिन ब्लॉक के पास बहुत पैसा है और इसी कारण करवाई नहीं हो रहा है। टेकारी थाना की पुलिस 2 लाख रू लेकर कोई कार्रवाई नहीं कर रही। ये सब सुन सीएम तुरंत एक्शन में आ गए और डीजीपी को फोन लगाया और कड़े निर्देश दिए।
सीएम नीतीश कुमार ने डीजीपी को फोन लगाते हुए कहा कि पुलिस क्यों नहीं कार्रवाई कर रही, अभियुक्तों को क्यों नहीं गिरफ्तार किया जा रहा? तत्काल एक्शन लीजिए। टेकारी थाना में मामला दर्ज है। इस पर आप जल्दी एक्शन लिगिए। खुद से देखिए क्या हुआ है। इसके बाद डीजीपी ने सीएम नीतीश को भरोसा दिलाया तब जाकर अगला मामला सीएम ने सुना।
वहीं, एक अन्य मामले में खगड़िया से आए एक फरियादी ने सीएम नीतीश से कहा कि पुलिस ने गलत केस में फंसा दिया है। पुलिस वाले हमलोगों को फर्जी मामला में फंसा दिया है। हमें न्याय चाहिए। शिकायत सुनकर मुख्यमंत्री ने आदेश दिया कि डीजीपी को फोन लगाओ। इसके बाद मुख्यमंत्री ने डीजीपी से कहा कि - खगड़िया से एक व्यक्ति आए हैं। आरोप है कि पुलिस ने गलत केस में फंसा दिया है। इसे देखिए।