ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश

Home / news / शराबबंदी से बिहार में है नाराजगी, नीतीश कुमार के सामने उनके मंत्री ने...

शराबबंदी से बिहार में है नाराजगी, नीतीश कुमार के सामने उनके मंत्री ने कर दिया खुलासा

10-Jun-2020 11:45 AM

PATNA: बिहार में शराबबंदी से लोगों में नाराजगी है. इसका खुलासा आज बिहार सरकार के मंत्री विजेंद्र यादव ने किया. यादव ने कहा कि कहा कि बिहार में शराबंबदी से लोगों में नाराजगी है. लेकिन यह फैसला आम आदमी को लेकर लिया गया है. इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि लोग विरोध किए, लेकिन विरोध करने वाले चंद लोग हैं. 

लालू परिवार पर साधा निशाना

सीएम के घर से बाहर नहीं निकलने वाले बयान पर बिजेंद्र यादव ने कहा कि कहता है कि घर से बाहर नहीं निकले. क्या कभी ठंड में पिता-मां और बेटा कभी रात गुजारे हैं. लेकिन सीएम नीतीश कुमार जनता के बीच टेंट में रात गुजारे हैं. कभी गेस्ट हाउस में नहीं रहे. क्या बकबक बोलते हैं. ये लोग छपास रोगी है. आम आदमी को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने बहुत सारे काम किए. लेकिन इनलोगों ने बिहार की जनता के लिए क्या किया है. 

दिल्ली से लेकर पटना तक बनाई संपत्ति

लालू परिवार पर विजेंद्र यादव ने निशाना साधा. कहा कि दिल्ली में फॉर्म हाउस, पटना में कई जगहों पर संपत्ति खरीदी. टिकट देने के बदले में लालू परिवार ने घर लिखवा लिया.  इनलोगों ने सिर्फ संपत्ति ही बनाई है. इनलोगों का कोई नाम भी नहीं लेता है. लेकिन सीएम नीतीश कुमार काम करते हैं और काम को सम्मान मिलना चाहिए. 

बिहार की योजना को केंद्र अपनाता है

विजेंद्र यादव ने कहा कि बिहार में हर घर बिजली बिहार ने सबसे पहले दिया है. इसके बाद केंद्र सरकार ने लागू किया. बिजली का सब्सिडी उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है. जितना मिलता उतना लिखा रहता है. फिर भी उपभोक्ताओं की शिकायत होती थी कि बिना जलाए बिल आ रहा है. इसके बाद बिहार में प्रीपेड मीटर लगाया जा रहा है. कई बिहार की योजनाओं को केंद्र सरकार ने पूरे देश में लागू किया. विजेंद्र यादव ने सीएम नीतीश कुमार के साथ जदयू नेताओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित कर रहे थे.