Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे
12-Nov-2024 09:51 AM
By First Bihar
PATNA : राजधानी पटना से सटे बिहटा में पिछले तीन दिनों से सड़क जाम लगा है। चंद मिनटों का सफर तय करने में लंबी दूरी तय करने वालों को घंटों का समय लग रहा है। बिहटा में पटना, आरा, औरंगाबाद और पाली जाने वाली मार्गों पर वाहनों की लंबी कतार लग हुई है। प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी जाम की समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई। इस दौरान कई लोग पैदल ही अपने गंतव्य की ओर जाते दिखे. सोमवार को भी सारा दिन जाम लगा रहा।
जानकारी के अनुसार बिहटा चौराहा से निकलने वाले तीन सड़कों पर करीब चार किलोमीटर तक जाम लगा है। जाम खत्म करने के लिए पटना पुलिस की ओर से बिहटा में कई जगहों पर पुलिस बल की तैनाती भी की गई है। लेकिन उनके सारे प्रयास विफल साबित हो रहे हैं। यही कारण है कि स्थिति पिछले चार दिनों से जस की तस बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि छठ पर्व समाप्त होने के बाद बालू लदे ट्रक और छोटे वाहनों के कारण यह स्थिति बन गई है। जाम का सबसे बड़ा केंद्र बिहटा चौराहा है। जहां पूरे दिन ट्रैफिक पुलिस के जवान रहने के बावजूद जाम लगा रह रहा है।
बताया जा रहा है कि कोइलवर पुल, बिक्रम और दतियाना गांव के साथ कनपा के मुख्य मार्गों पर भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है। स्थानीय लोगों की मानें तो बालू लदे वाहनों को नो एंट्री के बाद भी शहरी इलाकों में प्रवेश दिया जा रहा है। जाम का यह एक प्रमुख कारण है। प्रतिदिन सैकड़ों बालू लोडेड वाहन शहर में धड़ल्ले से प्रवेश कर रहे हैं, जिससे दवाब बढ़ गया है।
इधर, बिहटा-आरा मुख्य माग पर शनिवार से जाम लगना शुरू हुआ था, जिसका सिलसिला सोमवार तक जारी है। छोटे-बड़े वाहन सड़क पर रेंगते नजर आ रहे हैं। जल्दबाजी में निकलने की होड़ में सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार ने मुश्किलें बढ़ा दी है। जाम खुलवाने में पुलिसकर्मियों के भी पसीने छूट गए हैं। लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है।