ब्रेकिंग न्यूज़

नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत

Home / news / बिहारशरीफ उप मेयर की गई कुर्सी, अविश्वास प्रस्ताव में हुई हार

बिहारशरीफ उप मेयर की गई कुर्सी, अविश्वास प्रस्ताव में हुई हार

03-Jul-2019 03:42 PM

By 7

NALANDA : बिहारशरीफ उप मेयर फूल कुमारी की कुर्सी आज चली गई. उप महापौर के खिलाफ लाये गए अविश्वास प्रस्ताव में निगम के 46 में से 27 पार्षदों ने उनके खिलाफ वोट किया. नगर निगम के सभागार में विशेष सत्र बुलाकर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर वोटिंग किया गया. इस विशेष सत्र में प्रस्ताव को लेकर चर्चा की गई. इस चर्चा में 44 पार्षदों के साथ मेयर वीणा कुमारी ने भी हिस्सा लिया. बहस के बाद वोटिंग की गई. जिसमें 27 वोट अविश्वास के पक्ष में, 8 वोट विपक्ष में पड़े जबकि 9 वोट वोट रद्द कर दिए गए. उप मेयर के ऊपर लगे सारे आरोप सिद्ध हो गए. जिसके कारण उनकी कुर्सी छिन गई. बिहारशरीफ नगर आयुक्त सौरभ जोरवाल की अनुपस्थिति में जिलाधिकारी योगेंदर सिंह प्रतिनियुक्त अपर समाहर्ता नौशाद अहमद की मौजूदगी में सभागार में विशेष सत्र की कार्यवाही चली. अपर समाहर्ता ने बताया कि इस प्रस्ताव को राज्य निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा. राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 28 दिनों के अंदर नए उप मेयर के लिए वोट डाले जायेंगे. नालंदा से राज की रिपोर्ट