ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा

Home / news / बिहारी मजदूरों की घर वापसी पर पकड़ा गया केजरीवाल सरकार का झूठ, तेजस्वी...

बिहारी मजदूरों की घर वापसी पर पकड़ा गया केजरीवाल सरकार का झूठ, तेजस्वी ने बांध दिया केजरीवाल की तारीफों के पुल

09-May-2020 05:57 AM

DELHI : दिल्ली से बिहार के मजदूरों की घऱ वापसी पर केजरीवाल सरकार का झूठ पकडा गया है. केजरीवाल सरकार ने दावा किया था कि बिहार के मजदूरों के ट्रेन का किराया उसने दिया है. लेकिन बिहार सरकार को भेजे गये दिल्ली सरकार के पत्र ने झूठ को उजागर कर दिया. उधर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गलत दावे कर अपनी पीठ थपथपा रहे केजरीवाल सरकार की तारीफों के पुल बांध दिये. 


क्या है माजरा

दरअसल शुक्रवार को दिल्ली से बिहार के लिए पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन खुली. दिल्ली से बिहार के मुजफ्फरपुर रवाना हुई इस ट्रेन में 1200 मजदूर सवार हुए. इस बीच दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने ट्वीट किया  “श्रमिकों को लेकर दिल्ली से मुजफ्फरपुर, बिहार के लिए रवाना हुई ट्रेन. ट्रेन में सवार सभी 1200 लोगों का किराया अरविंद केजरीवाल की सरकार देगी.”

वहीं, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भी ताबडतोड़ दावे किये. संजय सिंह ने कहा कि ये बिहार सरकार का दायित्व था कि वो बिहार के मजदूरों की घर वापसी के लिए ट्रेन का किराया दे. लेकिन नीतीश सरकार ने अपनी जिम्मेवारी नहीं निभायी. अब दिल्ली सरकार बिहार के मजदूरों का ट्रेन किराया दे रही है. संजय सिंह ने कहा कि वे नीतीश सरकार की संवेदनहीनता को देखकर हैरान हैं. 

news image

रात होते-होते खुल गयी केजरीवाल सरकार की पोल

ताबड़तोड़ दावे कर रही केजरीवाल सरकार और आम आदमी पार्टी के नेताओं की पोल शुक्रवार की रात होते-होते खुल गयी. दिल्ली सरकार के समाज कल्याण विभाग की ओर से बिहार सरकार को लिखा गया पत्र सामने आ गया. दिल्ली सरकार ने बिहार सरकार को पत्र लिख कर मजदूरों के ट्रेन किराये के लिए दिये गये पैसे को चुकाने की मांग की है. 

अंग्रेजी में लिखे गये इस पत्र को बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत को भेजा गया है. बिहार को भेजे गये अपने पत्र में दिल्ली सरकार ने कहा है कि बिहारियों की घऱ वापसी को लेकर दोनों सरकारों में पहले ही बात हो चुकी थी. बिहार सरकार ने कहा था कि वो मजदूरों की वापसी के बाद उन्हें ही ट्रेन का किराया वापस कर देगी. लेकिन मजदूरों से टिकट का पैसा लेने में होने वाली परेशानी को देखते हुए दिल्ली सरकार ने रेलवे को मजदूरों के किराये का एकमुश्त पैसा चुका दिया है.

दिल्ली सरकार ने अपने पत्र में कहा है कि अब बिहार सरकार उसे ट्रेन का किराया वापस करे. दिल्ली सरकार ने कहा है कि मजदूरों का ट्रेन किराया साढे 6 लाख रूपया है. बिहार सरकार ये रकम चुकाये.

news image

तेजस्वी ने बांधे केजरीवाल सरकार की तारीफों के पुल

शुक्रवार की रात तक केजरीवाल सरकार का झूठ पकड़ा जा चुका था.लेकिन बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अरविंद केजरीवाल सरकार की तारीफों के पुल बांध दिये.ताबड़तोड़ ट्वीट कर तेजस्वी यादव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद दिया. तेजस्वी यादव ने ट्वीटर पर लिखा 

“दिल्ली सरकार को तहें दिल से शुक्रिया. हमने मज़दूर भाइयों को बिहार ले जाने हेतु 50 ट्रेन उपलब्ध कराने का वादा किया था. चूंकि बिहार सरकार असमर्थ है इसलिए ज़िम्मेवार विपक्ष के नाते हम दिल्ली सरकार को बिहार जाने वाली इतनी ट्रेनों की किराया राशि मुहैया कराने के एकदम इच्छुक है.” 

एक और ट्वीट में तेजस्वी यादव ने अरविंद केजरीवाल का भी दिल से आभार जताया. 

news image


जेडीयू ने बोला केजरीवाल पर हमला

उधर सारे प्रकरण को लेकर जेडीयू ने अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार पर तीखा हमला बोला है. बिहार सरकार के मंत्री संजय झा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ओछी राजनीति कर रहे हैं. एक ओर तो उनके नेता दावा कर रहे हैं कि बिहार के श्रमिकों के ट्रेन किराये का भुगतान दिल्ली सरकार ने किया. वहीं दूसरी ओर दिल्ली सरकार बिहार सरकार से पैसे भी मांग रही है. अजय आलोक ने भी केजरीवाल सरकार को जमकर खरी खोटी सुनाई है.