ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा

Home / news / बिहारियों की घर वापसी के लिए RJD का अनशन आज, तेजस्वी यादव दिल्ली...

बिहारियों की घर वापसी के लिए RJD का अनशन आज, तेजस्वी यादव दिल्ली से बढ़ाएंगे हौसला

01-May-2020 06:41 AM

PATNA : लॉकडाउन में राज्य के बाहर फंसे बिहारियों को वापस लाने के लिए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले बैठे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज अपने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को 2 घंटे अनशन पर बैठने को कहा है। तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी के नेताओं को कहा है कि सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए वह जहां कहीं भी हैं वहीं 2 घंटे तक अनशन करें। दरअसल तेजस्वी यादव आरजेडी के इस अनशन कार्यक्रम के जरिए सरकार पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं। 


तेजस्वी यादव खुद दिल्ली में हैं और वह वहीं अनशन पर बैठकर अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाएंगे। तेजस्वी यादव ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपने कार्यकर्ताओं से अपील की थी कि बिहारियों की घर वापसी तक आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से जारी रखा जाएगा। तेजस्वी यादव लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर हैं और गृह मंत्रालय की तरफ से गाइडलाइन दिए जाने के बावजूद बिहारियों की घर वापसी नहीं होने को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कई बार हमला बोला है। बिहार सरकार ने जब अपने यहां के लोगों को वापस लाने को लेकर हाथ खड़े कर दिए तब तेजस्वी ने 2000 बसें देने का ऐलान करते हुए सरकार से बिहारियों को वापस लाने की अनुमति मांगी है। 


तेजस्वी यादव ने आज के अनशन कार्यक्रम के ठीक पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर तंज कसा है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी नीतीश जी के साथ पिछले 15 वर्षों से कुर्सी से चिपके हुए हैं। वह प्रधानमंत्री से कहते हैं कि हम असमर्थ हैं और जब हमने 2000 बसें देने का ऐलान कर दिया तो चुप हैं। तेजस्वी ने पूछा है कि क्या सुशील मोदी यह चाहते हैं कि तेजस्वी यादव ट्रेन चलवा दें?  तेजस्वी यादव ने सुशील मोदी पर निशाना साधते हुए सवाल किया है कि अगर तेजस्वी और विपक्षी ही सारा काम करेंगे तो सरकार क्या करेगी?