BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल
11-Jul-2024 06:15 PM
By First Bihar
CHAPRA: पटना के राजीव नगर स्थित मिथिला उत्सव हॉल में हुई शादी चर्चा का विषय बनी रही। यहां देसी दूल्हा और विदेश दुल्हन की शादी धूमधाम के साथ करायी गयी। दूल्हा बिहार के छपरा का रहने वाला है जबकि दुल्हन सात समंदर पार हंगरी की रहने वाली है।
किसी ने सच ही कहा है कि प्यार किसी प्रकार के धर्म और दीवार को नहीं मानता जब दो प्रेमियों का दिल एक होने को सोचता हैं तो समाज परिवार देश-विदेश सब की सीमाएं टूट जाती है और बच्चों के खुशियों को लेकर परिजनों को भी बच्चों के फैसले में शामिल होना पड़ता है।
छपरा जिले के दिघवारा प्रखंड के रामदास चक्र निवासी सुनील कुमार सिंह और सुलोचना देवी के बेटे अमन कुमार हंगरी में होटल मैनेजमेंट और शिप मैनेजमेंट करने के बाद व्यवसाय में लगे हुए है। हंगरी के रहने वाले टीबोर जानोस जवारस और स्वर्गीय कृष्टिन सिरसोम एलोड स्ट्रीट सर्जेट्रेड हंगरी की बेटी विवियान जावरस के साथ पटना के राजीव नगर स्थित मिथिला उत्सव हॉल में हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी संपन्न हुआ। कन्या का नामकरण अर्चना सिंह के तौर पर किया गया।
यह शादी छपरा जिले के दिघवारा प्रखंड में पिछले कई महीनों से चर्चा का केंद्र बना हुआ था। बताया जाता है कि हंगरी निवासी विवियान वहां के सरकारी स्कूल में म्यूजिक टीचर है। पिछले 4 वर्षों से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। विवियन को भारतीय संस्कृति से बेहद प्रेम था। वह चाहती थी कि भारत में हिंदू रीति रिवाज के साथ उसकी शादी किसी भारतीय से हो। वो अपने परिजनों के साथ पटना आई और यहां आने के बाद मटकोर,हल्दी,मरवा,मेहंदी,संगीत उत्सव का भी आयोजन किया गया।
जिसमें वर और कन्या पक्ष के लोगों ने भाग लिया। बारात आई तो द्वार पूजा हुआ। मंगल गीत गाए गए। लड़के की आरती उतारी गई वे सभी रस्म हुई जो हिंदू विवाह में होते हैं। गुड़हथी का भी रस्म हुआ। गांव से ब्राह्मण,हजाम, कुम्हार को भी बुलाया गया था। सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र प्राचीन जमाने में शादियों में बजाने वाला सिंघा रहा। बारात जब दरवाजे पर आई तो लगा ही नहीं की दुल्हन विदेशी है। अमन ने बताया कि उनकी प्रेमिका जो अब अर्चना बन गई है। उसे भारतीय सभ्यता संस्कृति और यहां के रीति-रिवाज से विशेष प्रेम रहा है। यही कारण था कि दोनों एक दूसरे के करीब आए।
शादी में शुरू में परिवार वालों की सहमति नहीं थी फिर भी प्रयास जारी रहा और अंत में घर के लोग भी मान गए। उसके बाद तय हुआ की शादी बिहार में ही होगी और सभी रस्म भी निभाई जाएंगे जो शादियों में निभाए जाते हैं। शादी से पहले दूल्हे ने अपने गांव में पेड़ लगाकर एक नई मिसाल भी कायम की। दूल्हे के फुफेरे भाई तरैया के भगवतपुर निवासी अभिमन्यु कुमार मनीष ने कहा की जमाना बदल गया और अभिभावकों को भी अब अपने बच्चों की खुशियों में ही खुशियां तलाश में पड़ रही है पर खुशी की बात यह है की माता-पिता की रजामंदी से सनातन धर्म के अनुरूप यह शादी हुई है। दुल्हन ने कहा कि उसे हिंदी आती है और यहां के बारे में बहुत कुछ जानती भी हैं उन्हें भारत की महिलाएं उनके ट्रेडिशनल लुक बेहद पसंद है।

