Patna municipal corporation : पटना में रोशनी और पानी पर बड़ा फैसला, इन चीजों को मिली मंजूरी; अब दिखेगा बदला -बदला नजारा Bihar teacher : संभल जाएं सरकारी शिक्षक: इस जगह नहीं बनाई हाजिरी तो नहीं मिलेगा मासिक वेतन, विभाग ने जारी किया आदेश Bihar Pink Bus Scheme : बिहार में महिलाओं के हाथों पिंक बसों की कमान, तीन जिलों में खुलेंगे नए आईडीटीआर केंद्र Pappu Yadav : ईसीजी से अल्ट्रासाउंड तक: सांसद पप्पू यादव की जांच रिपोर्ट में क्या आया, डॉक्टरों ने बताया NEET student murder : NEET छात्रा कांड के बाद महिला छात्रावास में सुरक्षा कड़ी, सभी हॉस्टलों में CCTV और सख्त नियम लागू Bihar weather : बिहार मौसम अपडेट: गोपालगंज सबसे गर्म, सीवान सबसे ठंडा, कोहरे और ठंड का मिला-जुला असर NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार
25-Dec-2023 07:50 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी देकर डीएमके सांसद दयानिधि मारन की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। अब डीएमके नेता कानूनी शिकंजे में फंसते नजर आ रहे हैं। उनके बयान को लेकर लीगल नोटस भेजा गया है। बिहार प्रदेश कांग्रेस के पॉलिटिकल अफेयर कमिटी के सदस्य डॉ चंद्रिका प्रसाद यादव ने उन्हें लीगल नोटिस भेजा है।
वहीं, डीएमके सांसद ने कहा था कि हिंदी पढ़ने वाले बिहार उत्तर प्रदेश के लोग तमिलनाडु में टॉयलेट और सड़क साफ करते हैं तो अंग्रेजी पढ़ने वाले आईटी कंपनियों में अच्छे पैकेज पर नौकरी करते हैं। मारन का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। बिहार यूपी के हिंदी भाषी लोगों के लिए अपमानजनक बातें कहने वाले इंडिया गठबंधन में शामिल पार्टी डीएमके के सांसद दयानिधि मारन चौतरफा घिर गए हैं।
ऐसे में डीएमके के सांसद के इस बात पर विपक्षी भाजपा तो उनपर हमलावर तो है ही, अब जदयू, आरजेडी और कांग्रेस पार्टी ने भी उनकी आलोचना शुरू कर दिया है।इस बीच कांग्रेस पार्टी ने तो उन्हें लीगल नोटिस भेज दिया है। पार्टी की बिहार प्रदेश पॉलिटिकल अफेयर कमेटी ने उन्हें वकालतन नोटिस भेजकर माफी मांगने के लिए कहा है। कमेटी सदस्य डॉ चंद्रिका प्रसाद यादव ने दयानिधि मारन से कहा है कि वह 15 दिनों के भीतर बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों से माफी नहीं मांगे, नहीं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया की जाएगी। दयानिधि मारन सही जवाब नहीं देते हैं तो बिहार में उनपर मुकदमा दर्ज कराया जा सकता है।
उधर, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि मारन का बयान निंदनीय है। पूरा देश एक है। उनकी पार्टी डीएमके सोशल जस्टिस की पार्टी है। बिहार और यूपी के लोग सभी राज्यों की जरूरत हैं। अगर नहीं जाएं को उनका भट्टा बैठ जाएगा। किसी को भी ऐसी बात नहीं बोलना चाहिए। जदयू के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि कोई जिम्मेवार नेता ऐसा बयान दे ही नहीं सकता। डीएमके सांसद ने हिंदी भाषी और बिहार यूपी के लोगों के लिए जो कहा है वह अपमानजनक है। पार्टी के प्रवक्ता अभिषेक झा ने मारन के बयान की आलोचना की है।
उधर, बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने डीएमके को इंडिया गठबंधन से निकाल देने की मांग की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुशील मोदी ने अपना बयान जारी किया है। कहा कै कि द्रमुक सनातन धर्म, राष्ट्रभाषा हिंदी और बिहारियों के खिलाफ काम कर रही है। यह तेलंगाना में कांग्रेस की जीत का असर है कि उत्तर भारतीयों के विरुद्ध राजनीति की जा रही है। लालू और नीतीश को डीएमके को तुरंत इंडी से बाहर कर देना चाहिए