ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?

राज्य के बाहर फंसे बिहारी छात्रों का मामला, सरकार ने जवाब के लिए हाइकोर्ट से गुरुवार तक वक्त मांगा

राज्य के बाहर फंसे बिहारी छात्रों का मामला, सरकार ने जवाब के लिए हाइकोर्ट से गुरुवार तक वक्त मांगा

22-Apr-2020 04:10 PM

PATNA : राज्य के बाहर फंसे बिहारी बच्चों की सुरक्षा और उन तक राहत पहुंचाए जाने को लेकर पटना हाईकोर्ट में आज राज्य सरकार जवाब नहीं दे सकी. मुख्य सचिव ने हाईकोर्ट से कल तक का वक्त मांगा है. आपको बता दें कि कोटा सहित देश के अन्य हिस्सों में फंसे बिहारी छात्रों की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार की तरफ से उठाए गए कदमों के बारे में हाईकोर्ट ने विस्तृत जवाब मांगा था. मुख्य सचिव से हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजय करोल में रिपोर्ट तलब की थी लेकिन आज मुख्य सचिव ने गुरुवार तक की मोहलत मांगी है.

पटना हाईकोर्ट में बिहार के मुख्य सचिव को निर्देश दिया था कि वह राजस्थान के मुख्य सचिव से बात कर यह सुनिश्चित करें कि बिहार के बाहर फंसे तमाम बिहारी छात्रों को सुरक्षा मुहैया कराई जाये. उन तक तुरंत राहत पहुंचाई जाए और इस बारे में बिहार के मुख्य सचिव आज दोपहर तक की पूरी रिपोर्ट कोर्ट के सामने रखने के लिए बोला था. दरअसल कोटा में फंसे बिहारी छात्रों की सुरक्षा के लिए पटना हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट अजय कुमार ठाकुर के एक पत्र पर संज्ञान लेते हुए चीफ जस्टिस संजय करोल ने कोटा ही नहीं बल्कि देशभर में तमाम जगहों पर फंसे बिहारी छात्रों की सुरक्षा और उनको राहत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.


चीफ जस्टिस की तरफ से दिए गए आदेश की जानकारी पटना हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने बिहार के मुख्य सचिव को पत्र के जरिए दे दी है. एडवोकेट अजय कुमार ठाकुर ने हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को एक ऑनलाइन पत्र के जरिए इस मामले में न्यायिक हस्तक्षेप की गुहार लगाई थी. मुख्य न्यायाधीश ने तत्काल इस मामले का संज्ञान लेते हुए यह निर्देश दिया है. बिहार सरकार की तरफ से राज्य के बाहर फंसे बिहारी छात्रों के लिए क्या कदम उठाए गए हैं. इसको लेकर सरकार ने आज वक्त मांगा है.