ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत

बिहार: ज़हरीली शराब से अब तक 7 लोगों की संदिग्ध मौत, 2 की हालत गंभीर

13-Aug-2022 07:28 AM

SARAN : बिहार में जहरीली शराब से लगातार मौतें हो रही है। सारण जिले में अब तक सात लोगों की जान जा चुकी है। कल तक 4 लोगों की मौत की खबर थी, लेकिन अब ये आंकड़ा बढ़कर 7 तक पहुंच गया है। मामले से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ इन लोगों ने शारब पी थी, जिसके बाद सभी की तबीयत खराब होने लगी थी। मरने वालों में 6 लोग मढ़ौरा थाना इलाके के भुआलपुर गांव के थे, जबकि एक युवक गुड़खा का रहने वाला बताया जा रहा है। 




मृतकों की पहचान गुड़खा थाना इलाके के औधा गांव के रहने वाले मोहम्मद अलाउद्दीन खान, भुआलपुर से कामेश्वर महतो, रामजीवन, रोहित सिंह, लाल बाबू शाह और जयनाथ सिंह, हीरा राय के रूप में की गई है। इसके अलावा तीन लोगों का अब भी इलाज जारी है। इनमें रामनाथ महतो और शंकर राय शामिल हैं। 




बता दें कि बिहार में जहरीली शराब से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दिनों छपरा में ही जहरीली शराब पीने से 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि 15 से अधिक लोगों की आंख की रोशनी जहरीली शराब पीने के बाच चली गई थी। दर्जनों लोगों को पीएमसीएच समेत अन्य अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इसी बीच वैशाली में भी तीन लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हो गई थी।