होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म
20-Jan-2024 02:21 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR: बिहार में बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चैलेंज कर रहे हैं। ताजा मामला समस्तीपुर से सामने आया है, जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक शख्स को गोलियों से छलनी कर दिया। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना शहर के सबसे भीड़ भाड़ वाले इलाके बूढ़ी गंडक पुल की है।
अपराधियों की गोली से मौत के शिकार हुए युवक की पहचान मथुरापुर ओपी के गोबिंदपुर के रहने वाले राधेश्याम मंडल के बेटे सोनू कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोनू शनिवार को शराब के एक मामले में गवाही देने के लिए समस्तीपुर जिला कोर्ट में जा रहा था। जैसे ही वह पैदल ही बूढ़ी गंडक पुल पर पहुंचा, तभी दो अपराधियों ने उसे घेर लिया और गोली मारकर फरार हो गए। भीड़ के बीच हुई गोलीबारी की घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सोनू को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्य घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पूरे मामले पर एसपी विनय तिवारी ने बताया कि मथुरापुर घाट के पास बूढ़ी पुल पर कुछ अज्ञात बदमाशों के द्वारा युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक युवक भी कुछ महीनों पूर्व ही हत्या के एक मामले में जेल से बाहर आया था। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है। आसपास सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी अपराधी गिरफ्त में होंगे।