तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
02-Jun-2021 02:50 PM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD: कोइरीडीह गांव के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर अचानक पलट गयी। इस हादसे में बस में सवार 8 लोग घायल हो गये। जिन्हें इलाज के लिए नवीनगर स्थित अस्पताल ले जाया गया। जहां फिलहाल सभी की स्थिति खतरे से बाहर है। वही रेस्क्यू कर बस में फंसे अन्य यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
औरंगाबाद के नवीनगर प्रखंड के बारुण जपला स्टेट हाईवे पर एक बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिसमें 8 यात्री घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ अनूप कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू कर बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
एसडीपीओ ने बताया कि सिंह ट्रेवल्स की बस मजदूरों को लेकर गुमला से यूपी की तरफ जा रही थी। इस बस में 25 मजदूर सवार थे। तभी बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिससे अफरा-तफरी मच गयी। क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस को उठाया गया और उसमें फंसे मजदूरों को निकाला गया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि 8 मजदूर घायल हो गये जिनकी स्थिति खतरे से बाहर है।