ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत

बिहारः व्हाट्सप्प पर सारण के DM की फोटो लगाकर ठगी, अधिकारियों से पैसे की मांग

03-Oct-2022 08:19 AM

SARAN : बिहार के सारण जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। यहां साइबर अपराधियों ने लोगों से ठगी करने की जो तरकीब अपनाई है वह बेहद हैरान करने वाला है। अपराधी ने सारण के डीएम राजेश मीणा के नाम से मैसेज भेजकर पैसे मांगे हैं। 





ये अपराधी इतने शातिर हैं कि इन्होंने व्हाट्सप्प के प्रोफाइल पिक्चर में डीएम राजेश मीणा की फोटो लगा रखी है। अपराधी डीएम के नाम से जिले के कई अधिकारियों और पत्रकारों को मैसेज कर रहा है और उनसे पैसे की मांग भी करता है। हैरानी की बात ये भी है कि इन्होने एक नंबर से नहीं बल्कि कई मोबाइल नंबर्स से Whatsapp अकाउंट बनाकर लोगों को ठगने का काम शुरू किया है। हर अकाउंट के प्रोफाइल पिक्चर में डीएम की फोटो लगी है, जिससे लोगों को आसानी से यकीन भी हो जाता है कि ये डीएम का ही अकाउंट है। 




लोगों को ठगने के लिए उन्हें मैसेज में ही ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए लिंक भी भेज दिए जा रहे हैं। Whatsapp प्रोफाइल के अबाउट कॉलम में ठगों ने डीएम सारण भी लिख रखा है। जब डीएम राजेश मीणा को इसकी जानकारी मिली तो उनके भी होश उड़ गए। उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया है और जांच के आदेश भी दे दिए हैं। उन्होंने लोगों को सतर्क किया है कि आप किसी ठग के अगले शिकार न बनें।