BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान
18-Dec-2024 06:08 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में कड़ाके की ठंड ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। सोमवार की रात इस सीजन का सबसे सर्द रात रही। राज्य का न्यूनतम तापमान 4.3°C तक पहुंच गया है। इसका सबसे बड़ा कारण है सर्द पछुआ हवा जो बर्फबारी वाले इलाकों से बिहार में प्रवेश कर रही है।
सुबह के समय कोहरे का भी प्रकोप जारी है। इस वजह दृश्यता बेहद कम हो जा रही है। नतीजन सुपरफास्ट ट्रेनें भी घंटों देरी से चल रही है। इस कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कुमार गौरव ने बताया कि पिछले दिनों पर्वतीय इलाकों में जो बर्फबारी हुई थी, उसका असर मैदानी इलाकों में सर्द पछुआ हवा के रूप में देखने को मिल रही थी।अभी भी पछुआ हवा का प्रभाव जारी है।
दरअसल जब पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी होती है तब उस दिशा से आने वाली हवा जहां तक जाती है, तापमान को कम कर देती है। यही वजह है कि बिहार का न्यूनतम तापमान 4.3°C तक पहुंच गया है।आईएमडी द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले 3 दिनों के दौरान राज्य के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर का कुहासा छाए रहने की संभावना है। साथ ही, अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य के रात्री के तापमान में 3-4°C की क्रमिक वृद्धि होने की भी संभावना है। इससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।
इधर,हवा की क्वालिटी की बात करें तो पटना के गांधी मैदान की हवा सबसे ज्यादा प्रदूषित है। यहां का AQI 438 दर्ज किया गया जो कि बेहद खतरनाक स्थिति में है। इसके अलावा पटना एयरपोर्ट के पास की हवा का AQI भी 355 है।हाजीपुर का AQI 349 है।