अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
02-Jun-2022 07:50 AM
PATNA: उत्तरी बिहार के लगभग सभी जिलों में आने वाले चार दिन आंधी-पानी के आसार हैं. इस दौरान ठनका गिरने का भी अनुमान लगाया जा रहा है।आइएमडी ने उत्तरी बिहार के सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान कमोबेश पूरे प्रदेश में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। दक्षिणी बिहार में उमस भरी गर्मी का दौर जारी रहेगा। यहां कुछ जगहों पर आंधी -पानी के आसार हैं।
दोपहर में अधिकतम तापमान के 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर
दरअसल, बिहार के रास्ते एक ट्रफ लाइन गुजर रही है जिस वजह से इस क्षेत्र में चक्रवाती कम दबाव का केंद्र उत्तर बिहार बना हुआ है। पुरवैया चल चलने से ऊमस भरी गर्मी से अभी राहत मिलने के आसार नहीं है। बुधवार को लोग दिनभर गर्मी और ऊमस ने परेशान रहेंगे, लेकिन आंधी आने के बाद शाम में मौसम ठंडा होने से कुछ हद तक राहत मिलेगी। दोपहर में अधिकतम तापमान के 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच जाने की वजह से लोग काफी परेशान रहे। जबकि शाम पांच बजे तेज हवा और आंधी के साथ बादलों के आने से मौसम में बदल आया। आंधी का प्रभाव 20-25 मिनट ही रहा लेकिन तापमान में पांच से सात डिग्री तक की गिरावट के कारण मौसम में राहत मिला।
सामान्य से अधिक हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के रिपोर्ट के अनुसार मॉनसून सीजन के पहले महीने जून के दरम्यान उत्तर-पश्चिमी बिहार में सामान्य से अधिक और दक्षिण बिहार के झारखंड से सटे बिहार के जिलों में सामान्य से कुछ कम बारिश होने के आसार हैं। सबसे बड़ी मौसमी उतार-चढाव जून में देखा जाएगा। पंद्रह जून से पहले जहां बिहार तपा करता था वहीं इस साल तपने के आसार दूर-दूर तक नहीं बन रहे हैं।