Bihar News: बेतिया में आग का तांडव... रातोंरात दर्जनों घर राख, मवेशी भी जिंदा जले; गांव में मची चीख-पुकार बिहार के मदरसे में रची जा रही थी कौन सी बड़ी साजिश? पुलिस की छापेमारी में पिस्टल बरामद, मदरसा को किया सील, हिरासत में तीन संदिग्ध बिहार के मदरसे में रची जा रही थी कौन सी बड़ी साजिश? पुलिस की छापेमारी में पिस्टल बरामद, मदरसा को किया सील, हिरासत में तीन संदिग्ध BIHAR NEWS : मौत बनकर दौड़ी दूध वैन! बाइक सवार को रौंदा, 2 मासूमों को कुचलते हुए घर में घुसी गाड़ी बिहार में 7 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत: फंदे से लटका मिला शव, एक साल पहले हुई थी प्रेम विवाह फल्गु नदी में पानी छोड़े जाने के बाद मछली पकड़ने के लिए उमड़ी भीड़, प्रशासन की चेतावनी भी नजरअंदाज फल्गु नदी में पानी छोड़े जाने के बाद मछली पकड़ने के लिए उमड़ी भीड़, प्रशासन की चेतावनी भी नजरअंदाज बिहार में कारोबारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, 10 अप्रैल तक पैसे नहीं देने पर हत्या की धमकी; फेसबुक के जरिए भेजा मैसेज बिहार में कारोबारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, 10 अप्रैल तक पैसे नहीं देने पर हत्या की धमकी; फेसबुक के जरिए भेजा मैसेज Chardham Yatra 2026 : चारधाम जाने वालों के लिए बड़ा झटका! ये 2 चीजें ले गए तो एंट्री नहीं, गैर सनातनियों को लेकर भी बड़ा फैसला
21-Sep-2022 04:24 PM
BAGAHA : खबर पश्चिम चंपारण से है, जहां वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में बाघ के हमले में एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई है। हालांकि वन विभाग ने बाघ के हमले से शख्स की मौत से इनकार किया है। मामला हरनाटाड वनक्षेत्र में स्थित बरवा गांव का है। ग्रामीणों ने बाघ के आदमखोर हो जाने की आशंका जताई है और खौफ के साए में जी रहे हैं।
बताया जा रहा है कि 10 दिन पहले भी इसी गांव में बाघ ने एक महिला को मार डाला था। बताया जा रहा है कि रामप्रसाद उरांव खेत में धान की सोहनी कर रहे थे, तभी बुधवार की सुबह बाघ ने हमला बोल दिया और उन्हें खेत से खींचकर ले गया। ग्रामीणों ने शोर मचाने के बाद बाघ रामप्रसाद को छोड़कर भाग गया लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी।
ग्रामीणों का कहना है कि बाघ आदमखोर हो चुका है। बाघ के हमलों से वीटीआर के दर्जनों गावों के लोग दहशत के माहौल में जी रहे है। घठना की जानकारी मिलने पर बुधवार को वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि विभाग ने बाघ के आदमखोर होने से इनकार किया है।