ब्रेकिंग न्यूज़

LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या

Home / news / BIHAR VIRAL VIDEO: मुजफ्फरपुर में बीच सड़क पर स्कूली छात्राओं ने की झोटा-झोटी,...

BIHAR VIRAL VIDEO: मुजफ्फरपुर में बीच सड़क पर स्कूली छात्राओं ने की झोटा-झोटी, वीडियो हो रहा वायरल

27-Dec-2024 07:38 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र के बालू घाट मोहल्ले में स्कूली छात्राओं के बीच जमकर झोटा-झोटी हुई। अब मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। यह वीडियो गुरुवार शाम की बतायी जा रही है। वीडियो में दिख रहा है कि स्कूल बैग लटका कर कुछ छात्राएं आपस में मारपीट कर रही हैं। इस दौरान जमकर लात-घूंसे चलाते नजर आ रही हैं। 


वायरल वीडियो एक मिनट चौबीस सेकंड का है। इस वीडियो में बीच सड़क पर स्कूल की छात्राओं ने मारपीट की। मारपीट का वीडियो मुहल्ले के किसी व्यक्ति ने मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है. 


वीडियो वायरल होने के बाद नगर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मौके पर भेजी गई थी। लेकिन झगड़ा करने वाली छात्राएं वहां से भाग चुकी थे। स्थानीय लोगों से पूछताछ के बावजूद उनकी पहचान नहीं हो सकी। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। फिलहाल छात्राओं की पहचान की कोशिश की जा रही है। मारपीट के वीडियो के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। स्कूल की छात्राओं के बीच मारपीट क्यों हुई इसके कारणों का पता अभी नहीं चल सका है।