खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
13-Jul-2023 11:06 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार विधानमंडल मानसून सत्र का आज चौथा दिन है। इस बीच आज सदन की कार्यवाही शुरु होते ही भाजपा के विधायक वेल में आकर हंगामा करने लगे। इस बीच नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिंहा सदन में बोलने को खड़े हुए तो इस अध्यक्ष अवधेश नारायण चौधरी चौधरी ने कहा कि पहले आप अपने विधायकों को अपने स्थान पर बैठने को कहें तभी आप को बोलने की अनुमति दी जाएगी जिसके बाद भाजपा के विधायक और जोरदार हंगामा करना शुरू कर दिए। जिसके बाद विस अध्यक्ष ने भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा को मार्शल आउट करने का आदेश दिया। इसके साथ ही सदन के अंदर तख्ती दिखाने पर अध्यक्ष ने तख्ती छीनने का निर्देश मार्शलों को दिया। जिसके बाद मार्शल विधायकों के हाथों से तख्ती लेने लगे।
दरअसल, विधानसभा मानसून सत्र के चौथे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही परंपरा के अनुसार नेता विरोधी दल विजय कुमार सिन्हा बोलने के खड़े हुए और उन्होंने कहा कि- महागठबंधन सरकार की तरफ से पहली कैबिनेट बैठक में 10 लाख नौकरी की बात कही गई थी। उसका क्या हुआ। इसी दौरान बीजेपी ले विधायक वेल में प्रदर्शन करना शुरू कर दिए। जिसके बाद विस अध्यक्ष ने कहा कि - पहले आप अपने विधायक को शांत करवाएं और अपने स्थान पर बैठने को कहें।
उसके बाद भी भाजपा के विधायक बात नहीं मानें तो विस अध्यक्ष ने हंगामा कर रहे लोगों को मार्शल आउट करवाने का निर्देश दे दिया। जिसके बाद भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा, कुमार शैलेन्द्र को मार्शल ने घसीटते हुए बाहर कर दिया। इसके बाद बीजेपी विधायक कुर्सी पर चढ़कर नारेबाजी करने लगे। बीजेपी विधायक लगातार सदन में तानाशाही नहीं चलेगी, गुंडागर्दी नहीं चलेगी का नारे लगा रहे हैं। इस दौरान सदन में सीएम नीतीश कुमार मौजूद है। हालांकि, डिप्टी सीएम अब तक सदन में नहीं पहुंचे हैं।
इधर, सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा के पोर्टिको में बीजेपी विधायकों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान डिप्टी सीएम तेजस्वी के इस्तीफा, शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर नारेबाजी की गई। मालूम हो कि, पिछले तीन दिनों से बीजेपी लगातार सदन में सरकार को घेर रही है। स्थिति यह है कि तीन दिनों में सिर्फ 60 से 70 मिनट ही सदन की कार्यवाही चली। हालांकि, तेजस्वी इसे बीजेपी की साजिश बता रहे हैं।