ब्रेकिंग न्यूज़

शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बिहार विधानसभा में भारी बवाल, बीजेपी विधायकों ने फेंकी कुर्सी, सदन की कार्यवाही स्थगित

बिहार विधानसभा में भारी बवाल, बीजेपी विधायकों ने फेंकी कुर्सी, सदन की कार्यवाही स्थगित

16-Dec-2022 11:31 AM

PATNA : बिहार में जहरीली शराब से छपरा जिले में अबतक 53 लोगों की जान जा चुकी है। इसको लेकर बिहार के सदन में संग्राम शुरू हो गया है। बीजेपी ने जहरीली शराब को लेकर सीएम से इस्तीफा की मांग कर  रहे थे। इस दौरान विपक्षी दलों के कई नेताओं के हाथ में पोस्टर लेकर सदन के अंदर हंगामा मचा रहे थे।  जिसके बाद विधानसभा के स्पीकर ने मार्शल बुलाकर इन विधायकों के पास से पोस्टर हटवाया। इसके बाद भी भाजपा के नेता नहीं मानें सदन की मर्यादा का उलंघन करते हुए फोटोग्राफी शुरू कर दी और टेबल और कुर्सी भी पटकना शुरू कर दिया। बीजेपी विधायक द्वारा रिपोटिंग टेबल पर कुर्सी  देकना शुरू कर दिया गया, जिसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। 


बता दें कि, बिहार में इन दिनों विधानमंडल का शीतकालीन सत्र चल रहा है। इस सत्र में भाजपा द्वारा राज्य में पिछले तीन दिनों से जहरीली शराब से 53 लोगों की हुई मौत को लेकर सरकार को घेरा जा रहा है। भाजपा का कहना है कि, इस मामले में सरकार की लापरवाही है और इसको लेकर बिहार के मुख्यमंत्री को जवाब देना चाहिए और सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगना चाहिए। इसके साथ ही मृतक परिजनों को जीवन - यापन के लिए मुआबजा देने का एलान करना चाहिए। इसी मांग को लेकर आज सदन में जो लोग बेल में पहुंचकर हंगामा करने लगे इस दौरान वो लोग पोस्टर भी लहराने लगे और रिपोटिंग टेबल पर कुसरी फेंकने लगे।  जिसके बाद आनन - फानन में सदन को 12 बजे दोपहर के लिए स्थगित कर दिया गया। 


भाजपा नेता का कहना है कि, विधानसभा में स्पीकर गूंगा -बहरा हो गए है। यह प्रोक्सी स्पीकर है। ये तेजस्वी और नीतीश के इशारे पर सदन चला रहे हैं। इनके भगवान एक मात्र लालू यादव हैं। लेकिन, उनको यह समझना चाहिए कि यह राजद का ऑफिस नहीं है बल्कि विधानसभा है। ये स्पीकर सदन में विधायकों को छोड़ कर नीतीश- तेजस्वी के तरफ देखते है और उनके इशारे पर सदन चलाते हैं। 


गौरतलब हो कि, बिहार के छपरा में ज़िले के इसुआपुर थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 53 लोगों मौतें हो गई है। एक साथ 53 लोगों की मौत से सनसनी फैल गई है। बिहार में चल रहे विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दौरान इस मामले को लेकर जमकर हंगामा हुआ। खुद सीएम नीतीश इस मामले को लेकर भाजपा के ऊपर जमकर बरसे हैं।