IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत
13-Jan-2020 11:12 AM
By Rahul Singh
PATNA : एससी-एससी रिजर्वेशन वाली सीटों के अवधि विस्तार के प्रस्ताव पर मुहर लगाने के लिए बिहार विधानमंडल की विशेष बैठक शुरू हो गई है. विधानसभा की कार्यवाही स्पीकर विजय कुमार चौधरी के संबोधन के साथ शुरू हुई. संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने विधानसभा में 126वें संसद संविधान संशोधन विधेयक से जुड़ा प्रस्ताव सदन के पटल पर रखा.
प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के संबोधन से हुई. सुशील कुमार मोदी ने विधानसभा में इस प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कहा कि समाज के पिछड़े और दलित तबके के लोगों को मुख्यधारा में लाने के उद्देश्य से आरक्षण की व्यवस्था बनाई गई थी जो अगले 100 साल तक जारी रहना चाहिए। डिप्टी सीएम ने कहा कि लोकसभा की सीटों में आरक्षण की व्यवस्था पिछड़े और दलित समाज का हक है।
सुशील मोदी ने राजकीय संकल्प पर चर्चा के दौरान कहा कि किसी को यह समझने की भूल नहीं करनी चाहिए कि आरक्षित सीटों के जरिए पिछड़े और दलितों पर कोई उपकार किया जा रहा है। सुशील मोदी ने कहा कि राज्यसभा और विधान परिषद में पिछड़े और दलित तबके से आने वाले कम सदस्यों की संख्या इस बात का प्रमाण है कि अगर लोकसभा में यह व्यवस्था लागू नहीं होती तो समाज का पिछड़ा वर्ग कभी मुख्यधारा में नहीं आ पाता।