BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास
21-Jun-2020 07:35 AM
PATNA : कोरोना संक्रमण के बीच से बिहार विधान मंडल के मानसून सत्र की तैयारी शुरू हो गई है। कोरोना काल को देखते हुए मानसून सत्र को बेहद छोटा रखे जाने की उम्मीद जताई जा रही है हालांकि सरकार में इसके लिए अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। वित्त विभाग ने मानसून सत्र की तैयारी को रफ्तार देते हुए प्रथम अनुपूरक के लिए सभी विभागों से खर्च का ब्यौरा मांगा है वित्त विभाग लगातार खर्च का ब्योरा जुटा कर मांग प्रस्ताव बनाने में जुट गया है.
वित्त विभाग ने सभी विभागों को खर्च का पूरा ब्योरा तैयार कर 29 जून तक भेजने को कहा है। बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं इस लिहाज से मानसून सत्र बेहद अहम होगा। मौजूदा विधानसभा के अंदर यह अंतिम सत्र होगा। सरकार के लिए इस छोटे सत्र में विधायी कामकाज को निपटाने की प्राथमिकता होगी तो वहीं विपक्ष के लिए ज्यादा कुछ करने को नहीं होगा। बावजूद इसके विपक्ष कोरोना काल में बिहार के मजदूरों और गरीबों को हुई परेशानी का मुद्दा उठाकर सरकार को घेरने की तैयारी में है।
बिहार के संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने पहले ही इस बात के संकेत दे दिए हैं कि कोरोना संक्रमण के कारण सत्र को छोटा रखा जा सकता है वहीं आरजेडी के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा है कि विपक्ष इस छोटे सत्र में भी बड़े सवालों को उठाएगा। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों इस बात को समझ रहे हैं कि सदन के अंदर जनहित के मुद्दे उठाने और जवाब देने का उनके पास यह आखिरी मौका होगा। विधानसभा चुनावों में जनता नया जनादेश देगी।