खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
13-Jul-2023 11:51 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन भी विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया है। सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही बीजेपी विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद स्पीकर के आदेश पर बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा और बीजेपी विधायक शैलेंद्र पांडे को मार्शल ने सदन से बाहर निकाल दिया।इसके बाद बीजेपी के सभी विधायक वेल में आ गए और बाद में बीजेपी के विधायक सदन की कार्यवाही का बहिष्कार कर बाहर निकल गए।
दरअसल, सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही बीजेपी ने 10 लाख सरकारी नौकरी का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सदन में पूछा कि सरकार के 10 लाख नौकरी के वादे का क्या हुआ? समान काम समान वेतन का क्या हुआ? इसके बाद स्पीकर ने नेता प्रतिपक्ष को बात खत्म करने का आदेश दिया। जिसके बाद बीजेपी विधायक फिर से वेल में पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद स्पीकर ने सभी को वेल से हटाने का आदेश मार्शल को दिया।
उसके बाद स्पीकर ने संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी को कहा कि वे अपने स्तर से प्रस्ताव दें, इस तरह से सदन नहीं चलेगा। इसपर संसदीय कार्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा कि आसन और सदन के प्रति जो विधायक सम्मान नहीं रखते, सरकार चाहती है कि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। इसके बाद बीजेपी विधायक कुर्सी पर खड़े होकर हंगामा करने लगे। स्पीकर बार बार बीजेपी विधायकों को चेतावनी देते रहे बावजूद वे हंगामा करते रहे।
इसी बीच स्पीकर की नजर हाथ में कागज लेकर हंगामा कर रहे बीजेपी विधायक शैलेन्द्र पांडे पर पड़ी और स्पीकर ने आदेश दिया कि मार्शल उनकी हाथ से कागज ले लें। इसके बाद बीजेपी विधायक सदन से वाक आउट कर गए। जिसपर स्पीकर ने कहा कि आपको जनता से कोई मतलब नहीं है। लोकतंत्र की हत्या करने वाले ये लोग हैं इसलिए इन लोगों को सदन में रहने और काम करने का कोई हक नहीं है। देश विरोधी संविधान विरोध हरकत कर रहे है इसलिए बाहर चले गए। जो हंगामा कर रहे है असंसदीय शब्द का इस्तेमाल कर रहे है उन्हे बाहर करें।