ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र

Home / news / बिहार विधानसभा चुनाव में इस दफे होगा ऑनलाइन नामांकन! चुनाव आयोग ने दिये...

बिहार विधानसभा चुनाव में इस दफे होगा ऑनलाइन नामांकन! चुनाव आयोग ने दिये संकेत, आज होगा मॉक ट्रायल

20-Jul-2020 06:15 AM

PATNA : बिहार में हर रोज बढ़ते जा रहे कोरोना के कहर के बीच चुनाव आयोग समय पर चुनाव कराने की तैयारी में लगा है. आरजेडी समेत दूसरी विपक्षी पार्टियों ने महामारी को देखते हुए चुनाव टालने की मांग की है लेकिन आयोग नये प्रयोग करने में लग गया है. अब खबर ये आ रही है कि इस बार के चुनाव में ऑनलाइन नामांकन की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है. 

चुनाव आयोग के सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक 

चुनाव आयोग के सूत्र बता रहे हैं कि बिहार में होने वाले चुनाव में इस दफे ई-नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है. सूबे के सभी 243 सीटों पर प्रत्याशियों को नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए दस प्रस्तावकों के साथ चुनाव पदाधिकारी के पास जाने की बाध्यता से मुक्त किया जा सकता है. वे चुनाव आयोग के पोर्टल पर ऑनलाइन नामांकन कर सकते हैं. फिर उसकी हार्ड कॉपी देने के लिए अलग प्रक्रिया अपनायी जा सकती है.

सूत्रों के मुताबिक चुनावन आयोग ने विधानसभा चुनाव में ई-नॉमिनेशन की प्रक्रिया पर कदम बढाते हुए बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजा है. इस पत्र में बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ऑनलाइन नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया पर अध्ययन कर पूरी जानकारी देने के लिए कहा गया है.


आज मॉक ट्रायल

चुनाव आयोग की ओर से बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजे गये पत्र में ये भी बताया गया है कि ऑनलाइन नामांकन के संबंध में जानकारी देने के लिए 20 जुलाई को मॉक ट्रॉयल होगा. निर्वाचन से जुडे अधिकारियों को इस प्रक्रिया का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा. चुनाव आयोग के सुविधा पोर्टल पर नामांकन पत्र का फॉर्मेट उपलब्ध करा दिया गया है. दरअसल ई-नॉमिनेशन शुरू करने से पहले चुनाव आयोग मॉक ट्रायल कर खुद संतुष्ट होना चाह रहा है ताकि अगर कोई परेशानी आ रही है तो उसने पहले ही दूर कर लिया जाये. 

अलग होगी नामांकन की प्रक्रिया

चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक ऑनलाइन नामांकन पत्र दाखिल करने वाले प्रत्याशी पहले अपने नामांकन पत्र को आयोग के वेबसाइट पर अपलोड करेंगे. फिर पोर्टल पर ही उन्हें ये सुविधा दी जाएगी कि वे नामांकन पत्र की हार्ड कॉपी जमा करने के लिए दिन और समय खुद निर्धारित कर लें. प्रत्याशियों को खुद ही तीन डेट तय करने होंगे जिस दिन वे नामांकन पत्र जमा कर सकते हैं. उन तीन तिथियों में से रिटर्निंग ऑफिसर किसी एक दिन नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए टाइम स्लॉट आवंटित करेंगे. प्रत्याशी को उस दिन आकर अपना नामांकन पत्र के कागजात देने होंगे.