ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र: सदन में उठा तेजस्वी के खिलाफ चार्जशीट का...

बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र: सदन में उठा तेजस्वी के खिलाफ चार्जशीट का मामला, इस्तीफे की मांग को लेकर BJP का हंगामा

10-Jul-2023 11:28 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार विधनमंडल के मानसून सत्र का आज से आगाज हो गया है। 10 जुलाई से शुरू होकर 14 जुलाई तक मानसून सत्र चलेगा। पांच दिनों तक चलने वाले मानसून सत्र के पहले दिन कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी ने सदन में जोरदार हंगामा किया। बीजेपी विधायकों ने तेजस्वी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल होने के मामले को उठाते हुए उनसे इस्तीफे की मांग की।


दरअसल, मानसून सत्र के पहले दिन सदन में जोरदार हंगामा हुआ है। सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही बीजेपी ने तेजस्वी के चार्जशीट का मामला विधानसभा में उठाया। रेलवे में नौकरी देने के बदले जमीन लिखवाने के मामले में सीबीआई ने तेजस्वी यादव के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया है और 12 जुलाई को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में इसपर सुनवाई होनी है। बीजेपी विधायक जनक सिंह ने उठाया और तेजस्वी के इस्तीफे की मांग की। इसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया।


इससे पहले बीजेपी के विधायक विधानसभा के मुख्य गेट पर जमा हो गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। बीजेपी विधायक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से इस्तीफे की की। बीजेपी विधायकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर जोरदार नारेबाजी की। बता दें कि पांच दिवसीय मानसून सत्र के दौरान बीजेपी और सरकार के अन्य विरोधी दल विभिन्न मुद्दों पर महागठबंधन की सरकार को घेरने की पुरजोर कोशिश करेंगे।