ब्रेकिंग न्यूज़

आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम

Home / news / bihar vidhan sabha session 2024: बीजेपी MLA ने अपनी ही सरकार पर उठाया...

bihar vidhan sabha session 2024: बीजेपी MLA ने अपनी ही सरकार पर उठाया सवाल, पूछा- अधूरे पड़े लाखों इंदिरा आवास का निर्माण कार्य कब पूरा होगा?

27-Nov-2024 11:41 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार विधानसभा में तीसरे दिन की कार्यवाही के दौरान बीजेपी विधायक और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री जीवेश कुमार मिश्रा ने अपनी ही सरकार से सवाल पूछ दिया। मंत्री ने सरकार से सवाल पूछा कि लाखों इंदिरा आवास का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है, सरकार इसे कबतक पूरा कराएगी। इसपर सरकार की तरफ से मंत्री श्रवण कुमार ने जवाब दिया।


बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा ने सदन में सरकार से पूछा कि सरकार ने इस बात को कबूल किया है कि एक लाख एक हजार सात सौ चार आवास का निर्माण पूरा नहीं हो सका है, ऐसे में सरकार से सवाल है कि इसको कबतक पूरा किया जाएगा। इंदिरा आवास योजना बंद हो गई है। इस योजना में केवल 70 हजार रुपया मिलता था, इसको प्रधानमंत्री आवास योजना से अच्छादित किया जाए।


सदन में सरकार की तरफ से जवाब देते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बीजेपी विधायक ने जो सवाल उठाया है वह वाजिब है। जब स्वीकृति मिली है तो गरीबों का घर बनना चाहिए। साल 2012 से लेकर 2015-16 तक राज्य में इंदिरा आवास योजना चलती थी और समय पर कार्य पूरा नहीं होने के कारण भारत सरकार ने पैसा देना बंद कर दिया था। जिसके बाद सरकार ने समीक्षा की और विभाग को निर्देश दिया है कि इसको हर हाल में पूरा करना है।


उन्होंने कहा कि अधेरे पड़े इंदिरा आवास की जो राशि है उसके लिए भारत सरकार को पत्र लिखा गया है। राज्य सरकार द्वारा अलग से अपनी तरफ से राशि दी है, ताकि अधूरे पड़े इंदिरा आवास का निर्माण कार्य पूरा किया जा सके। लाभुकों में बहुत सारे लोगों की मौत हो चुकी है और बहुत से लाभुक पलायन कर चुके हैं। ऐसे में सभी चीजों की समीक्षा करने के बाद इस दिशा में काम हो रहा है। सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि हर हाल में अधूरे इंदिरा आवास का निर्माण पूरा किया जा सके।