ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित

Home / news / बिहार विधानसभा में सर्वदलीय बैठक, स्पीकर विजय चौधरी ने बजट सत्र को लेकर...

बिहार विधानसभा में सर्वदलीय बैठक, स्पीकर विजय चौधरी ने बजट सत्र को लेकर की चर्चा

20-Feb-2020 04:20 PM

By Rahul Singh

PATNA : आगामी 24 फरवरी से शुरू होने वाले बिहार विधानमंडल के बजट सत्र को लेकर विधानसभा में आज सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक में संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव आरजेडी से अब्दुल बारी सिद्धकी कांग्रेस नेता सदानंद सिंह बीजेपी के सचेतक अरुण कुमार सिन्हा सहित अन्य दलों के नेता शामिल हुए।


बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान सभी दलों से सहयोग मांगा गया है।सर्वदलीय बैठक में सभी विपक्षी दलों ने बजट सत्र में सहयोग का पूरा भरोसा दिया है।बता दें कि बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल का संयुक्त अभिभाषण होगा। वहीं बिहार सरकार के वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी वार्षिक आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश करेंगे। वहीं अगले दिन बिहार का 2020-21 का बजट वित्त मंत्री पेश करेंगे। 


बता दें कि राज्य सरकार वर्ष 2006-07 से प्रति वर्ष राज्य की वित्तीय गतिविधियां, हालात और प्रगति पर आधारित सर्वेक्षण रिपोर्ट प्रति वर्ष बजट सत्र के पहले दिन विधानमंडल में प्रस्तुत करती है। यह एक ऐसा आर्थिक दस्तावेज होता है जो न केवल राज्य की वित्तीय स्थिति और प्रगति को दर्शाता है,बल्कि बिहार की आर्थिक स्थिति पर शोध, अध्ययन करने वालों को भी दिशा-निर्देश देता है।