ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar :इस महीने तक बनकर तैयार होगा बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल, गंगा पार आवागमन होगा तेज Bihar Politics : कुशवाहा की जगह फिक्स ! राज्यसभा को लेकर BJP ने बनाई ख़ास रणनीति, NDA के नए फॉर्मूला से 5 वीं सीट पर भी जीत तय ! जानिए क्या है ख़ास Bihar teachers : बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने के इस तारीख को ही मिलेगी सैलरी आज JDU ज्वाइन करेंगे CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत, जल्द शुरू करेंगे बिहार यात्रा; पार्टी नेता कर रहे यह डिमांड ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब

बिहार विधान परिषद तिरहुत उपचुनाव के NDA कैंडिडेट को पार्टी ने सौंपा समर्थन पत्र, 12 नवम्बर को अभिषेक झा करेंगे नामांकन

08-Nov-2024 08:48 PM

By First Bihar

PATNA: जदयू के प्रदेश प्रवक्ता व बिहार विधान परिषद तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू के उम्मीदवार ई.अभिषेक झा को पार्टी ने समर्थन पत्र सौंपा है। सोशल मीडिया पर अभिषेक झा ने इस बात की जानकारी दी। बताया कि यह मेरे लिए परम सौभाग्य की बात है कि लोक आस्था के महापर्व छठ के दिन बिहार विधान परिषद तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र उपचुनाव 2024 हेतु मुझे मेरी पार्टी जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हमारे नेता आदरणीय नीतीश कुमार जी की तरफ से समर्थन पत्र (फॉर्म A और B) मिला।


इस तस्वीर में आपको बिहार विधान परिषद के सदस्य और पार्टी के वरिष्ठ नेता आदरणीय ललन सर्राफ जी तथा आदरणीय संजय गांधी जी दिख रहे हैं। मैं एनडीए के सभी वरिष्ठ नेताओं, आदरणीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी और विशेष कर सीतामढ़ी के लोकप्रिय सांसद और 22 वर्षों से अधिक तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके बिहार विधान परिषद के पूर्व सभापति आदरणीय देवेश चंद्र ठाकुर जी तथा गठबंधन और पार्टी के सभी समर्पित और सम्मानित नेताओं कार्यकर्ताओं के प्रति अपना आभार प्रकट करता हूं।


मेरी कोई राजनीतिक पारिवारिक पृष्ठभूमि नहीं रही है, इसके बावजूद मुझ जैसे राजनीतिक कार्यकर्ता को यह मौका देकर हमारी पार्टी और गठबंधन ने फिर से यह साबित किया है कि परिवारवाद और वंशवाद की कोढ़ से हम आजाद हैं। आगामी 12 नवंबर को 10:30 बजे दिन से मुजफ्फरपुर क्लब मैदान में नामांकन कार्यक्रम सह आशीर्वाद सभा है। आप सभी से आग्रह है इस कार्यक्रम में शामिल होकर मुझे अपना आशीर्वाद और समर्थन दें। आपकी दी हुई ताकत से इस सीट पर निश्चित रूप से फिर से एनडीए की जीत होगी।