ब्रेकिंग न्यूज़

जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

बिहार : आज थम जायेगा विधानपरिषद चुनाव का प्रचार, चार को मतदान

बिहार : आज थम जायेगा विधानपरिषद चुनाव का प्रचार, चार को मतदान

02-Apr-2022 07:55 AM

PATNA : विधान परिषद चुनाव का प्रचार प्रसार आज शनिवार को थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशियों को व्यक्तिगत मुलाकात की छूट रहेगी।  चुनाव प्रचार थमने के अगले दिन यानि रविवार को मतदानकर्मियों व सुरक्षा बलों को बूथ के लिए रवाना कर दिया जाएगा। विधान परिषद चुनाव चार अप्रैल को होना है, वहीं इसकी मतगणना सात अप्रैल को की जाएगी। जिसको लेकर प्रशासन के द्वारा भी चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है। 


समय सीमा खत्म होने के बाद चार अप्रैल को होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए यदि कोई प्रत्याशी या दल चुनाव प्रचार करते पाया जाता है तो उसके खिलाफ आदर्श आचार संहिता के तहत मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाएगी। जिला निर्वाची पदाधिकारी ने इसके आदेश जारी करते हुए सभी नोडल अधिकारी को चौकसी बरतने का निर्देश दिया है।


इधर, दूसरी ओर राजद, एनडीए सहित विभिन्न प्रत्याशी अपने पक्ष में वोट गोलबंद करने को लेकर चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। खासकर राजद व एनडीए प्रत्याशी के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है। इन दोनों दलों के नेताओं ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक कर रख दी है। लगातार पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक की जा रही है। हर कोई अपने तरीके से वोटरों को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं। 


चुनाव की सुरक्षा के लिए जिला निर्वाची अधिकारी ने 19 पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट के साथ ही 24 माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किये हैं। इसके अलावा मतदान के लिए 22 पीठासीन पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। इस चुनाव के लिए सुरक्षा बलों की 16 कंपनी तैनात की जा रही है। इसके अलावा जिला पुलिस बल की अलग से तैनाती होगी। जिला निर्वाचन आधिकारी ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी के साथ लाठी पार्टी की तैनाती की है।