BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल
21-Apr-2024 03:25 PM
By First Bihar
BETTIAH : बिहार के बेतिया से एक बड़ी खबर आ रही है। वहां जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत हों गई है। इस घटना के बाद जेल प्रसाशन में भी हड़कंप का माहौल है। हालांकि, इस कैदी की मौत की वजह बीमारी बताई जा रही है। उसे पुलिस ने शराबबंदी कानून के उल्लंघन मामले में गिरफ्तार किया था। न्यायिक हिरासत में ही उसकी मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार बेतिया मंडल कारा में जिस विचाराधीन कैदी की मौत हुई है उसे शराब की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। मृतक मझौलिया थाना इलाके का रहना वाला बताया जा रहा है। उसे तबियत बिगड़ने के बाद अस्पताल में एडमिट कराया गया था। लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद जेल प्रसाशन में भी हड़कंप का माहौल है।
बताया जा रहा है कि इस कैदी को विगत 18 अप्रैल को मुफस्सिल थाने के पुलिस ने 12 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया था। 19 अप्रैल को मुफस्सिल थाना की पुलिस ने जीएमसीएच में उसकी मेडिकल जांच कराकर उसे बेतिया मंडल कारा भेज दिया था। जहां उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद फिर उसका मंडल कारा बेतिया के डॉक्टर से प्राथमिक उपचार कराया गया। जिसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी तबियत कुछ ठीक होने के बाद उसे विगत 20 अप्रैल को बेतिया मंडल कारा लाया गया था। जहां फिर से उसकी स्थिति बिगड़ने लगी। रविवार की सुबह इस कैदी को फिर से मंडल कारा द्वारा बेतिया जीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई।