TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद
24-Dec-2023 03:19 PM
By First Bihar
AURANGABAD : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिलाता है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला औरंगाबाद से निकल कर सामने आ रहा है। जहां ट्रक और पिकअप के बीच आमने-सामने की टक्कर में दो ड्राइवर की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, औरंगाबाद के खैरी मोड़ के समीप ट्रक और पिकअप की आमने-सामने की भिड़ंत का है। जहां दोनों की टक्कर में वाहन चालकों की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। सड़क हादसे में मृत चालकों में से ट्रक चालक की पहचान औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी 38 वर्षीय नागेंद्र यादव के रूप में की गई है।
वहीं, मृतक पिकअप चालक की पहचान पश्चिमी चंपारण बेतिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सेखौना मठ दक्षिण टोला निवासी भुआली राम के 19 वर्षीय पुत्र सूरज राम के रूप में की गई है। यह घटना के बाद दोनों के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक ट्रक चालक नागेंद्र यादव के परिजनों ने
बताया कि नागेंद्र औरंगाबाद के जसोईया मोड़ स्थित श्रीसीमेंट प्लांट से रविवार की सुबह ट्रक से सीमेंट लेकर अनुग्रह नारायण रेलवे स्टेशन स्थित रैक पॉइंट पर जा रहा था। जैसे ही वह ट्रक लेकर खैरी मोड़ के समीप पहुंचा वैसे ही दाउदनगर से औरंगाबाद की तरफ जा रहे बेलगाम सब्जी लदी पिकअप ने सामने से आकर टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों वाहन के चालकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी है। सूचना के बाद मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजू कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने दोनों वाहनों में फंसे चालकों को बाहर निकाला और सदर अस्पताल औरंगाबाद भेजा। इसको लेकर मुफस्सिल थाना प्रभारी राजू कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने देखते ही दोनों को अमृत घोषित कर दिया।