मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
03-Jul-2023 11:59 AM
By RAKESH KUMAR
ARA : दानापुर रेलमंडल अन्तर्गत पटना-डीडीयू रेल खंड पर बिहिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन पर चढ़ने के दौरान अचानक गिरने से पटना एसटीएफ में तैनात एक एएसपी के पिता की मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 65 वर्षीय राकेश कुमार सिन्हा उर्फ मुन्ना लाल शाहपुर थाना क्षेत्र के सहजौली गांव के निवासी थे। वे पटना स्थित अपने एएसपी पुत्र मनीष सिन्हा के आवास पर गए थे। इसके बाद ईएमयू ट्रेन पर सवार होकर घर लौट रहे थे। उन्हें बनाही स्टेशन पर उतरना था। इस दौरान वे गलती से बिहिया स्टेशन पर उतर गए। इस दौरान वो वापस बनाही जाने के लिए ट्रेन पर चढ़ रहे थे कि तभी अचानक पैर फिसल जाने से प्लेटफॉर्म से नीचे गिर पड़े और ट्रेन के पहिया की चपेट में आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
वहीं, मृत बुजुर्ग की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के सहजौली गांव निवासी राकेश कुमार सिन्हा उर्फ मुन्ना लाल के रूप में हुई है। जो बिहार एसटीएफ में कार्यरत एएसपी मनीष कुमार सिन्हा के पिता बताए जा रहें हैं। इस घटना के बाद स्टेशन पर तैनात जीआरपी के जवानों ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया साथ ही मामले को लेकर रेल थाने में यूडी केस दर्ज कर पूरे घटनाक्रम की छानबीन में जुट गए है।
इधर घटना के बाद मृतक के दूसरे बेटे अनीत कुमार सिन्हा ने बताया कि उनके पिता जी कल पटना से ट्रेन पकड़ कर गांव आ रहे थे। इसी बीच वो ट्रेन पर चढ़ने के दौरान संतुलन खो बैठे और ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। जबकि घटना के संबंध में फोन पर पुष्टि करते हुए आरा जीआरपी थाना प्रभारी पंकज कुमार दास ने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति की मौत बिहिया रेलवे स्टेशन पर गाड़ी नंबर 03203 से कटकर हुई है। इस मामले में आरा जीआरपी में यूडी कांड दर्ज कर पूरे घटनाक्रम की छानबीन की जा रही है।