होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म
10-Oct-2022 12:42 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR : खबर समस्तीपुर से है, जहां थियेटर में शो के दौरान हुए हंगामे में कई लोग घायल हो गया है जबकि एक 12 साल के किशोर की मौत हो गई है। घटना उजियारपुर थाना स्थित सातनपुर में दुर्गा पूजा मेला के अवसर पर लगाये गए गुलाब विकास थियेटर की है। घटना से गुस्साए लोगों ने थियेटर में जमकर तोड़फोड़ की और बच्चे के शव को सड़क पर रखकर NH 28 को घंटों जाम कर दिया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने सड़क पर आगजनी पर जमकर नारेबाजी की।
मृतक बच्चे के परिजनों ने थियेटर संचालक पर बच्चे की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। हंगामे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने में जुटी है। बताया जा रहा है कि सातनपुर चौक के पास हर साल दुर्गा पूजा के मौके पर मेला में थियेटर लगाया जाता है, जो छठ तक चलता है। थियेटर में अश्लील गीतों के दौरान मारपीट और हंगामा की खबरें आते रहती हैं। बावजूद इसके जिला प्रशासन द्वारा थियेटर शो का लाइसेंस दे दिया जाता है।
रविवार की रात भी कार्यक्रम देखने के दौरान मारपीट और हंगामा हुआ था। जिसमें अन्य लोगों के अलावे सातनपुर चौक पर दुकान चलाने वाले सुरेंद्र साह का 12 वर्षीय बेटा निशांत भी जख्मी हुआ था। जिसकी आज इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद आक्रोशित लोग थियेटर संचालक और उनके गुर्गों के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग पर अड़े हैं।