Ghooskhor Pandit controversy: “घूसखोर पंडत” मूवी का टाइटल बदलेगी नेटफ्लिक्स, विवाद के बाद दिल्ली हाई कोर्ट में मेकर्स ने दी जानकारी Ghooskhor Pandit controversy: “घूसखोर पंडत” मूवी का टाइटल बदलेगी नेटफ्लिक्स, विवाद के बाद दिल्ली हाई कोर्ट में मेकर्स ने दी जानकारी UTS on Mobile shutdown: इस दिन से बंद हो जाएगा जनरल टिकट वाला UTS एप, रेलवे ने यात्रियों को दिया यह सुझाव UTS on Mobile shutdown: इस दिन से बंद हो जाएगा जनरल टिकट वाला UTS एप, रेलवे ने यात्रियों को दिया यह सुझाव Career News: अगर आपका भी विदेश में पढ़ाई और नौकरी पाने का सपना है, तो लग सकती है ठोकर; जानिए क्या है इसके पीछे की वजह BPSC TRE-4 : इस महीने जारी होगा TRE-4 का नोटिफिकेशन, इस बार नए नियमों के साथ हो सकती है परीक्षा; इन लोगों को मिल सकता है बड़ा फायदा Bihar News: बिहार में बुलडोजर एक्शन को लेकर भारी बवाल, ग्रामीणों के बीच झड़प; पुलिस ने संभाला मोर्चा बिहार विधान परिषद में उठा मुखिया-सरपंच को हथियारों का लाइसेंस देने का मामला, गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने दिया जवाब बिहार विधान परिषद में उठा मुखिया-सरपंच को हथियारों का लाइसेंस देने का मामला, गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने दिया जवाब BIHAR NEWS : 16 साल पुराने मामले में पूर्व विधायक अमन पासवान और जदयू नेता हीरालाल गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरी खबर
30-Jun-2022 10:36 AM
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां लड़कियों को नर्स और अन्य नौकरियों का झांसा देकर जबरन देह व्यापार में धकेलने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है. झपहां बाजार में पुलिस चौकी के सामने सौ मीटर दूरी पर बुधवार को एक घर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने यहां बंधक बनी तीन लड़कियों को छुड़ा लिया है. इसमें एक समस्तीपुर, दूसरी अहियापुर के ही सिपाहपुर और तीसरी भिखनपुरा की रहने वाली है.
जानकारी के मुताबिक, समस्तीपुर की युवती ने देह व्यापार करने से इनकार कर दिया तो उसे घर में बंद कर मारा-पीटा जा रहा था. उसके शोर मचाने के बाद आसपास के लोग जुट गए. इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंचने के बाद सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में महिला के साथ एक युवक को हिरासत में लिया. हिरासत में ली गई महिला ने पूछताछ के दौरान अहियापुर में कई जगहों पर सेक्स रैकेट का अड्डा चलने की बात बताई है. मुक्त कराई गई तीनों युवतियों की पुलिस काउंसिलिंग कर रही है.
पुलिस ने हिरासत में ली गई 50 वर्षीया महिला से इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की. इस आधार पर जीरोमाइल चौक के पास से पुलिस ने दो और युवकों को गिरफ्तार किया है. जिनसे पूछताछ की जा रही है. अहियापुर थानेदार विजय कुमार ने बताया कि नौकरी के लिए रैकेट अलग-अलग शहरों में पर्चा साटता था. बेरोजगार लड़कियां पर्चे पर दर्ज मोबाइल नंबर पर कॉल करती थीं. इसके बाद रैकेट से जुड़े लोग नौकरी देने के बहाने बुलाकर बंधक बना लेते थे. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की और तीन युवतियों को मुक्त कराया. मामले की जांच की जा रही है.