ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / बिहार : तेज रफ्तार बस ने 4 कांवरियों को कुचला, एक महिला ने...

बिहार : तेज रफ्तार बस ने 4 कांवरियों को कुचला, एक महिला ने तोड़ा दम, अन्य की हालत गंभीर

02-Jul-2023 01:22 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार में पिछले कुछ दिनों से सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पटना से सटे इलाके बाढ़ से निकल कर सामने आ रहे हैं। जहां एक तेज रफ्तार बस ने 4 कांवरियों को कुचल डाला है। जिसमें रांची की एक महिला ने दम तोड़ दिया। 


मिली जानकारी के अनुसार, बिहार की राजधानी पटना में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां बाढ़ थाना अंतर्गत कोणदी सकसोहरा रोड एनएच-30A के लादमा गांव के निकट शनिवार कि देर रात अनियंत्रित बस ने चार महिला कांवरिया को कुचला दिया। जिससे एक महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि तीन महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों के द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वहीं, कुछ स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल भेजा। मौके पर बाढ़ थाना की पुलिस पहुंची पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। 


बताया जा रहा है कि, महिलाएं बाढ़ उमानाथ गंगा घाट से स्नान ध्यान करने के बाद अपने साथ गंगाजल लेकर उमानाथ गंगा घाट से बरबीघा के शिवालय में सावन की जल चढ़ाने के लिए जा रहे थे। तभी एक बस ने सभी को धक्का मार भाग गया। सभी घायल और मृतक रांची के रहने वाले है। स्थानीय पुलिस ने तुंरत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। 


पुलिस ने बताया कि मृतक महिला की पहचान संजय ओझा नामक व्यक्ति की 35 वर्षीय पत्नी के रुप में हुई है. जबकि, एक अन्य घायल महिला का नाम लीलावती देवी है। दोनों महिलाएं झारखंड की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि करीब 50 की संख्या में महिलाएं उमानाथ से गंगाजल भरकर बरबीघा के पास ओनमा गांव में एक शिव मंदिर में जल चढ़ाने के लिए जा रही थी।  इसकी दौरान ये भीषण सड़क हादसा हुआ। पुलिस धक्का मारकर भागे बस चालक की भी पहचान करने की कोशिश कर रही है।