मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
28-Jun-2023 11:44 AM
By First Bihar
VAISHALI : बिहार के वैशाली से इस वक्त की बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां तेज आंधी के कारण 35 फीट लंबा पीपा पुल बह गया। यह घटना के बाद से राघोपुर प्रखंड के लोगों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है। इस पीपा पुल को खोलने के लिए 20 जून तक का समय सीमा तय किया गया था। लेकिन, अभी तक पुल को खोला नहीं गया था। इसके बाद अब पुल बह गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय और राघोपुर प्रखंड को जोड़ने वाला बिदुपुर जिमदारी घाट चकौसन पीपा पुल तेज रफ्तार से चल रही आंधी तूफ़ान में तकरीबन 35 फिट बह गया है। जिससे राघोपुर दियारा के लोगों का जिला मुख्यालय हाजीपुर से सड़क संपर्क टूट गया है। गंगा नदी पर दो पार्ट में बना पीपा पुल आई आंधी में बह गया।
बताया जा रहा है कि, पीपा पुल खोलने का समय सीमा 15 जून ही था। लेकिन गंगा नदी में पानी कम रहने के कारण नहीं खोला जा सका था। इसलिए निगम द्वारा इसका रखरखाव भी नहीं किया जा रहा था। पीपा पुल खोलने की समय सीमा बीत जाने के बाद उसकी रखरखाव पुल निर्माण निगम के द्वारा नहीं किया जा रहा था। पीपा पुल बह जाने से लोगों को आवगमन पूरी तरह बाधित हो गया। लोगों को नाव के सहारे नदी पार करना पड़ रहा है।
मालूम हो कि, राघोपुर प्रखंड के 22 पंचायतों का जिला मुख्यालय से सड़क संपर्क बंद हो गया है। पीपापुल खुलने से करीब ढाई से तीन लाख की आबादी को अब नाव से नदी पार कर हाजीपुर एवं अन्य जगहों पर आना जाना पड़ेगा। हालांकि चकौसन जिमदारी घाट के तरफ नदी में पानी अभी बहुत कम है जिसके कारण नाव परिचालन में भी दिक्कतें हो रही है। वहीं लोगों को एक किमी पैदल बालू पर चलकर नाव की सवारी करना पड़ेगा।
इधर, इस संबंध में पुल निर्माण निगम के कनीय अभियंता इरफान अली ने बताया कि तेज हवा के कारण पीपा पुल किनारे से खुलकर बीच में आ गया है। उन्होंने बताया कि पीपा पुल खोलने का समय 15 जून को ही था लेकिन गंगा नदी में पानी कम रहने के कारण उसे नहीं खोला गया था।