ब्रेकिंग न्यूज़

आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम

Home / news / Bihar Teachers News: ट्रांसफर रूका लेकिन सक्षमता पास शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मिलेगा,...

Bihar Teachers News: ट्रांसफर रूका लेकिन सक्षमता पास शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मिलेगा, पोस्टिंग के लिए सरकार ने की नयी व्यवस्था

19-Nov-2024 02:22 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार सरकार ने स्कूली शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रक्रिया को रोक दिया है. ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आज हाईकोर्ट का फैसला आय़ा, उसके बाद सरकार ने स्थानांतरण की प्रक्रिया पर रोक लगाने का ऐलान किया. लेकिन सवाल ये उठा कि सक्षमता परीक्षा पास करने वाले शिक्षकों का क्या होगा. सरकार ने सक्षमता परीक्षा पास करने वाले शिक्षकों के लिए नयी व्यवस्था करने का फैसला लिया है.


शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने मीडिया को बताया कि पहले से ही तय था कि सक्षमता परीक्षा पास करने वाले शिक्षकों को 20 नवंबर को नियुक्ति पत्र बांटा जायेगा. ये कार्यक्रम होगा. पटना के अधिवेशन भवन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सक्षमता परीक्षा पास करने वाले शिक्षकों को नियुक्त पत्र देंगे. वहीं, जिलों में भी कार्यक्रम कर उन्हें नियुक्ति पत्र बांटा जायेगा. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि सरकार वैसे एक लाख 14 हजार नियोजित शिक्षको को नियुक्ति पत्र देगी, जो सक्षमता परीक्षा पास करने के बाद काउंसलिंग में शामिल हो चुके हैं.


पोस्टिंग के लिए नयी व्यवस्था

दरअसल सरकार ने ये नियम बना रखा है कि सक्षमता परीक्षा पास करने वाले शिक्षकों को पहले के स्कूल में नहीं रखा जायेगा, उन्हें दूसरे स्कूल में ट्रांसफर किया जायेगा. उन्हें भी ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रक्रिया में आवेदन करने को कहा गया था. लेकिन सरकार ने अब ट्रांसफर की पूरी प्रक्रिया ही रोक दी है. सवाल ये उठा कि ऐसे में 20 नवंबर को जिन्हें नियुक्ति पत्र मिलेगा, उनका क्या होगा.


पुराने स्कूल में ही ज्वाइनिंग देंगे

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने सक्षमता परीक्षा पास करने वाले शिक्षकों की पोस्टिंग को लेकर बड़ी घोषणा की. उन्होंने कहा कि सक्षमता परीक्षा पास करने वाले जिन शिक्षकों को 20 नवंबर को नियुक्ति पत्र दिया जायेगा, उन्हें उसी स्कूल में ज्वाइनिंग देनी होगी जहां वे पहले से काम कर रहे थे. यानि जब तक ट्रांसफर पोस्टिंग की प्रक्रिया फिर से पूरी नहीं होगी तब तक सक्षमता परीक्षा पास शिक्षक पुराने स्कूल में ही बने रहेंगे.