ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत

Home / news / बिहार : सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मंसूबे पर फेरा पानी, विस्‍फोटक बरामद

बिहार : सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मंसूबे पर फेरा पानी, विस्‍फोटक बरामद

05-Aug-2022 06:58 PM

MUNGER : सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने नक्सलियों द्वारा बड़ी घटना को अंजाम देने की मंसूबे पर पानी फेर दिया है. नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में ग्रेनेड, सिलेंडर, एयर पंप सहित कई विस्फोट बरामद हुआ है. हालांकि, पुलिस की छापेमारी की भनक पाकर नकली फरार होने में सफल रहे.


जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों को नक्सल प्रभावित मुंगेर के लड़ाइयां टांड़ थाना क्षेत्र के जमुनिया और पैसरा के जंगलों में नक्सलियों के छिपे होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद के एएसपी अभियान कुणाल कुमार के नेतृत्व में जिला पुलिस और सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन ने सर्च अभियान चलाया गया. सुरक्षाबलों को पहाड़ के गुफा में पत्थरों के पीछे में छुपा के रखे गए प्लास्टिक का एक बड़ा बैग मिला. सुरक्षा बलों ने जब उसे खोला तो सुरक्षा बल भी दंग रह गए. 


एएसपी अभियान ने बताया कि नक्सलियों बड़ी घटना को अंजाम देने के फ़िराक में थे. छापेमारी के दौरान नक्सलियों के पास से हैंड ग्रेनेड 18 पीस, ऑक्सीजन सिलेंडर, गैस सिलेंडर, एयर पंप, प्रिंटर के कार्टेज बरामद हुआ है. जो दवाइयां मिली, उसमें पेट से संबंधित, दर्द निवारक, एंटीबायोटिक, खून रोकने की इंजेक्शन है. साथ ही मारे गए नक्सली लीडरों की तस्वीर भी बरामद हुआ है. सभी विस्फोटक को कब्ज़ा में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है.