BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल
24-Jul-2023 11:32 AM
By First Bihar
CHHAPRA: खबर छपरा से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक शख्स अपनी बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था, तभी दो बदमाशों ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। सुबह सवेरे हत्या की वारदात से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। घटना अमनौर थाना क्षेत्र के अपहर हाई स्कूल के पास एसएच 104 की है।
मृतक की पहचान तरैया थाना क्षेत्र के उसरी चांदपुरा गांव निवासी ग्रामीण डॉक्टर और पूर्व जिला पार्षद ब्रजेश सिंह के 27 वर्षीय बेटे कुणाल सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कुणाल सोमवार की सुबह किसी काम से अपहर हाई स्कूल के पास पहुंचा था। सड़क किनारे बाइक खड़ा करने के बाद वह रोड क्रॉस कर रहा थी, तभी बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और कुणाल को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर जबतक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तबतक बदमाश वहां से फरार हो गए थे।
आनन-फानन में कुणाल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। कुणाल को किस कारण से गोली मारी गई फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है।