अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
01-Jan-2023 04:11 PM
BEGUSARAI : बिहार एसटीएफ की विशेष टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने बेगूसराय जिले से कुख्यात वांछित अपराधी रंजीत महतो उर्फ रंजीत शुक्ला और अनमोल कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। इस दोनों की गिरफ़्तारी एसटीएफ की टीम द्वारा बेगूसराय जिले के नगर थाना इलाके से की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, एसटीएफ को यह गुप्त सूचना मिली थी की कुख्यात वांछित अपराधी रंजीत और अनमोल नगर थाना इलाके में रुका हुआ है। जिसके बाद एक एसटीएफ के तरफ से इसको लेकर एक टीम का गठन किया गया और उसके बाद इन दिनों की गिरफ़्तारी हुई। इन दोनों के ऊपर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
दरअसल, गिरफ़्तारी अपराधी रंजीत शुक्ला और अनमोल सिंह ने जून 2018 में बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना इलाके के मुख्तियारपुर निवासी सतेंद्र सिंह उर्फ विपिन सिंह की हत्या कर दी थी। जिसमें यह दोनों गिरफ्तार अपराधी नामजद थे। हालांकि, रंजीत महतो उर्फ रंजीत शुक्ला का पुराना आपराधिक रिकार्ड भी रहा है। उसके खिलाफ बेगूसराय के मुफस्सिल थाना में करीबन 10 से अधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, कुख्यात अपराधी अनमोल कुमार सिंह के खिलाफ बेगूसराय के बलिया थाना में आर्म्स एक्ट का एक मामला दर्ज है।
गौरतलब हो कि, राज्य सरकार और गृह विभाग के निर्देश पर बिहार एसटीएफ द्वारा लगातार वांछित अपराधी और नक्सलियों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत इन दोनों की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर सुनिश्चित हो पाई है। पुलिस महकमें को इन दोनों कुख्यात अपराधियों की तलाश काफी दिनों से थी। बिहार एसटीएफ उनके आपराधिक रिकार्ड को खंगाल रही है।