सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
19-Feb-2022 10:51 AM
MADHUBANI : बिहार के मधुबनी रेलवे स्टेशन पर सुबह सुबह बड़ा हादसा हो गया। स्टेशन पर खड़ी स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई। लेकिन इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली से आने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में आग लगी है। देखते ही देखते आग की लपटें तेज होती चली गईं और ट्रेन धू-धूकर जलने लगी।
गनीमत यह रही कि जब ट्रेन में आग लगी तो वह पूरी तरह से खाली थी। स्टेशन पर मौजूद लोगों और कर्मियों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। इसी बीच दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।
खबर लिखे जाने तक दो कोच जल चुके हैं। जबकि तीसरी बोगी भी आग के चपेट में है। अग्निशमन दस्ता आग बुझाने की कोशिश में जुटा है। ट्रेन का रैक जयनगर से लाकर यहां लगाया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीओ अश्विनी कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार, नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अमित कुमार दल बल के साथ रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर आग बुझाने में लगे हैं। स्टेशन पर भारी संख्या में भीड़ जुटी है।
रेलवे के सीपीआरओ के अनुसार, आज सुबह 09.13 बजे समस्तीपुर मंडल के मधुबनी रेलवे स्टेशन पर खड़ी खाली ट्रेन के एक डब्बे में अचानक आग लग गई। तत्काल कार्रवाई करते हुए 09.50 तक आग पर काबू पा लिया गया। राजकीय रेल पुलिस/रेल सुरक्षा बल द्वारा घटना की जांच की जा रही है। रेल प्रशासन द्वारा इसे काफी गंभीरता से लिया गया है एवं इसकी उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी। भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए समुचित कदम उठाए जा रहे हैं।