ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / बिहार : सोना लूटकांड का खुलासा, कारोबारी का भाई निकला लाइनर, चलती ट्रेन...

बिहार : सोना लूटकांड का खुलासा, कारोबारी का भाई निकला लाइनर, चलती ट्रेन में दो करोड़ के सोना की हुई थी लूट

02-Jul-2022 02:59 PM

KATIHAR : पिछले दिनों चलती ट्रेन में कारोबारी से दो करोड़ के सोना की लूट मामले का कटिहार रेल पुलिस ने खुलासा कर लिया है। लूटकांड को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका भाई निकला है। स्वर्ण कारोबारी का चचेरा भाई ही लूटकांड का मुख्य लाइनर था। पुलिस ने कारोबारी के चचेरे भाई समेत 6 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से 20 लाख कैश समेत अन्य सामानों को बरामद किया है।


दरअसल, बीते 25 जून को बदमाशों ने हाटेबाजारे एक्सप्रेस ट्रेन में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। भागलपुर के नवगछिया स्थित काढ़ागोला और बखरी स्टेशन के बीच अपराधियों ने चलती ट्रेन में मधेपुरा के स्वर्ण कारोबारी पारस मणि से करीब ढाई किलो सोना लूट लिया था। स्वर्ण कारोबारी कोलकाता से सोना खरीदकर सहरसा लेकर जा रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने सोने से भरा बैग लूट लिया और फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए थे।


कटिहार रेल पुलिस ने इस लूटकांड को अंजाम देने वाले 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से रेल पुलिस ने 20 लाख 50 हजार कैश, कुछ नेपाली करेंसी, 450 ग्राम सोना, मोबाइल और लूट में इस्तेमाल की गई बाइक को भी जब्त किया है। कटिहार रेल एसपी ने बताया कि लूटकांड का मामला नवगछिया रेल थाने में दर्ज किया गया था और कटिहार रेल पुलिस ने इस सोना लूटकांड को एक चुनौती के रूप में लिया था।


रेल एसपी ने बताया कि मामले की जांच के लिए गठित SIT की टीम ने पूरे मामले का  खुलासा किया है। हालांकि वारदात में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी और शेष सोना की बरामदगी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है। रेल एसपी ने बताया कि इस लूटकांड में कारोबारी के चचेरे भाई, जो ज्वेलर्स का दुकान चलाता है उसने मुख्य लाइनर की भूमिका निभाई थी। पुलिस ने जल्द ही लूटे गए शेष सोना को बरामद कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।