‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी
05-Apr-2022 08:01 AM
SIWAN : इस वक्त की बड़ी खबर सिवान से निकल के सामने आ रही है जहां एमएलसी के उम्मीदवार रईस खान पर एके-47 से हमला हुआ है. सिवान के महुवल गांव के बीच रईस खान के काली गाड़ी को निशाना बनाया गया था. हालांकि संयोग है कि कुख्यात रईस खान उस वक्त गाड़ी में मौजूद नहीं थे, वह दूसरी गाड़ी में थे.
बिहार विधान परिषद के चुनाव में निर्दलीय एमएलसी उम्मीदवार के तौर पर सिवान से अपनी किस्मत आजमा रहे रईस खान. खान ब्रदर्स के नाम से जाने जाते हैं. मिली जानकारी के अनुसार 70-80 राउंड फायरिंग हुई है. इस गोलीबारी में एक व्यक्ति के मरने की भी खबर है. घटना देर रात की बताई जा रही है.
दरअसल, यह घटना सोमवार को रात करीब 11 बजे के आस-पास की है. जब एमएलसी उम्मीदवार रईस खान शहर के पुरानी किला अपने कार्यालय से वापस गाँव ग्यासपुर जा रहे थे. तभी एके 47 से दना दन फायरिंग करनी शुरू कर दिए. जिसमे रईस खान के दो समर्थकों को गोली लगी है. जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है. हमला करने वाले बदमाश 4 से 5 की संख्या में थे.
इस घटना की जानकारी मिलते ही सीवान के पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा सूफिया नर्सिंग होम पहुँचे और घायलों से मिल कर घटना की जानकारी लेने का प्रयास किया. एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना की सत्यापन हमलोग कर रहे है. मामले की तहकीकात कर के फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी. हालांकि एसपी घटनास्थल के लिए रात में ही रवाना हो गए.