परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार
24-May-2023 10:36 AM
By First Bihar
SIWAN : बिहार में 2016 से ही शराबबंदी कानून लागु है। राज्य के अंदर कहीं से शराब या नशा से जुड़ा किसी भी तरह के कारोबार करने पर कठोर सजा का भी प्रावधान है। लेकिन, इसके बाबजूद राज्य में शराबबंदी कानून के हालात क्या है वह किसी से छुपा हुआ नहीं है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सिवान से निकल कर सामने आ रहा है। यहां शराब कारोबारी को अरेस्ट करने पहुंची पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया गया है।
दरअसल, जिले में शराब कारोबारी के घर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों से हमला कर दिया। इतना ही नहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने थाना परिसर का भी घेराव कर जमकर नारेबाजी और पथराव किया जिसमें एक बीएमपी जवान समेत तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। यह मामला सिवान के मैरवा थाना क्षेत्र के चुपचुपवा गांव का बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि, चुपचुपवा गांव में पुलिस की टीम अवैध शराब कारोबारी के पास छापेमारी करने पहुंची। जिस दौरान ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया जिसके बाद पुलिस बल वापस थाना लौट आई। लेकिन, तभी अवैध शराब की छापामारी के विरोध में काफी संख्या में ग्रामीण मैरवा थाना परिसर पहुंच गए और घेराव कर हंगामा करने लगे। देखते ही देखते सभी उग्र हो गए और ईंट-पत्थर से पुलिस पर हमला कर दिया। लोगों ने अग्निशामक वाहन समेत थाने की तीन वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। अपने बीच-बचाव में पुलिस ने भी ग्रामीणों पर लाठियां चटकाई, जिसमें एक वृद्ध घायल हो गया। वहीं, घटना में एक पुलिसकर्मी और थाना के निजी कॉन्ट्रैक्ट वाहन चालक भी घायल हैं।
इधर, इस पुरे मामले को लेकर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि घटना को अंजाम देनेवाले तत्वों की पहचान की जा रही है। अधिकांश युवक गांव छोड़कर फरार हैं। प्राथमिकी दर्ज कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। थाना परसिर में पथराव की घटना के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस ने रात में ही चुचुपवा गांव में छापामारी की। इस दौरान चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।