BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत
05-Aug-2022 01:22 PM
SARAN: बिहार के सारण में ज़हरीली शराब से लगातार मौतें हो रही है। अब इस घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट गया है। गुस्से में आग बबूला हुए लोगों ने छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच और शीतलपुर-मशरक एसएच को जाम कर खूब हंगामा किया। घटना शुक्रवार सुबह ही है, जब लोग पुलिस से भिड़ गए। लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। फिलहाल कई थानों की पुलिस कैंप कर रही है। हंगामा इतना बढ़ गया कि प्रशासन ने इस पर बड़ा एक्शन लिया और थानेदार और चौकीदार को सस्पेंड कर दिया।
मामले से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ सुबह करीब साढ़े 10 बजे लोगों ने सोनहाे चौक पर दोनों सड़कों को जाम कर दिया। इस दौरान लोगों का आना-जाना ठप हो गया। इस दौरान लोग टायर जलाकर विरोध करते दिखे। जाम के कारण गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन लोगों का गुस्सा देखकर पुलिस को पीछे हटना पड़ा। थोड़ी देर बाद एसडीपीओ इंद्रजीत भी पहुंचे। हद तो तब हो गई जब मृतक की एक रिश्तेदार ने उनपर डंडा उठा लिया। इस दौरान एक शख्स बीच बचाव में उतर गया।
लोगों ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। वहीं, स्थानीय पुलिस अधिकारी पर शराब धंधेबाजों से मिलीभगत का आरोप लगा रहे हैं। इतना ही नहीं, पुलिस पर परेशान करने का भी आरोप लगाया गया है। लगातार हो रही मौतों के बाद सारण डीएम ने अब तक 11 की मौत की पुष्टि की है।