सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
30-Mar-2022 09:07 AM
MUNGER : बिहार में नीतीश कुमार शराबबंदी को सफल बनाने के लिए पुलिस प्रशासन, ड्रोन और हेलिकॉप्टर को तो लगाये ही हैं। साथ ही अपने समाज सुधार अभियान के तहत आम जनता से भी अपील करते रहे हैं कि कहीं भी शराब का गलत काम करते देखें तो पुलिस को इसकी सूचना दें। लेकिन मुंगेर में एक मां बेटे को शराब कारोबारियों का विरोध करना महंगा पड़ गया।
दरअसल, मुंगेर में मुफस्सिल थाना अंतर्गत नौवागढ़ी महादेवपुर में मंगलवार की देर शाम शराब कारोबारी पड़ोसी ने पड़ोस में रहने वाले मां-बेटे को मारपीट कर जख्मी कर दिया। दोनो मां-बेटे को इलाज केलिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों के सर काफी चोटें आई है। अभी भी दोनों का इलाज चल रहा है।
सदर अस्पताल में इलाजरत हेमलता देवी और बेटा मनीष कुमार ने बताया कि पड़ोसी के द्वारा अवैध शराब का कारोबार किया जाता है। जिस कारण वहां अक्सर लोगों की भीड़ जमा रहती है। मंगलवार को रास्ते में एक ई-रिक्शा लगा हुआ था। जब मनीष ने विरोध किया, तो शराब कारोबारी ने उन दोनों के साथ जमकर मारपीट किया। हालांकि मनीष ने मारपीट करने वाले पड़ोसी की शिकायत थाना में नही की है। न ही शराब कारोबारी का नाम बताया।