ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित

Home / news / सरेंडर नहीं भागने की प्लानिंग कर रहे हैं अनंत सिंह, SIT को मिल...

सरेंडर नहीं भागने की प्लानिंग कर रहे हैं अनंत सिंह, SIT को मिल गया है तगड़ा क्लू

21-Aug-2019 01:27 PM

By 2

PATNA : मोकामा के निर्दलीय विधायक अनंत सिंह के बारे में पुलिस को नया इनपुट मिला है. अनंत सिंह की गिरफ्तारी के लिए बनी विशेष टीम लगातार अनंत सिंह के ठिकानों और उनसे जुड़े लोगों को खंगालने में लगी है. https://youtu.be/EQ4z6R4wGVY सरेंडर नहीं बिहार से निकलने के चक्कर में हैं अनंत अनंत सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस खासा परेशान है. पुलिस इस बात को लेकर ज्यादा परेशान है कि आखिर अनंत सिंह को पुलिस के हर मूवमेंट की जानकारी पहले कैसे मिल रही है. अनंत सिंह की गिरफ्तारी को लेकर बनी एसएआईटी को ऐसा इनपुट मिला है कि अनंत सिंह सरेंडर नहीं बिहार से बाहर निकलने की फिराक में लगे हैं. अनंत के बैंक खाते होंगे फ्रीज पुलिस के पास ऐसा इनपुट है कि बाहुबली विधायक अनंत सिंह सरेंडर के नाम पर पुलिस को गुमराह करने की फिराक में हैं. एसआईटी को ऐसी खबर मिली है कि अनंत सिंह बिहार के बाहर सेट होने की प्लानिंग कर रहे हैं. इसको देखते हुए पुलिस अनंत सिंह के बैंक अकाउंट को फ्रीज करने की प्रकिया में जुट गई है. 70 करोड़ से अधिक के मालिक हैं अनंत चुनाव के दौरान अनंत सिंह ने जो शपथ पत्र सौंप था उसके मुताबिक अनंत सिंह 70 करोड़ से अधिक चल और अचल संपत्ति के मालिक हैं. जानकारी के मुताबिक पटना के सबसे पॉश एरिया फ्रेजर रोड, श्रीकृष्णापुरी जैसे इलाकों में अनंत और उनकी पत्नी के नाम पर 50 कट्ठा से ज्यादा जमीन है.