बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
16-Apr-2024 11:45 AM
By First Bihar
PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है। जहां भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल है। पटना मेट्रो के काम में लगी क्रेन से एक तेज रफ्तार ऑटो की सीधी टक्कर हो गई। यह घटना कंकड़बाग थानाक्षेत्र के रामलखन पथ की है।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की सुबह एक ऑटो मीठापुर से जीरोमाइल की ओर जा रहा था। इसी बीच रामलखन पथ के पास मेट्रो रेल के निर्माण कार्य में लगा एक क्रेन पिलर को उठाकर दूसरी जगह ले जा रहा था। तभी ऑटो चालक ने क्रेन में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के वक्त ऑटो में 8 लोग सवार थे।
इस हादसे में चार लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में तीन महिला और चार पुरुष शामिल हैं। सभी नेपाल, रोहता, मुजफ्फरपुर, मधुबनी और वैशाली के रहने वाले थे और बस पकड़ने के लिए बैरिया बस स्टैंड जा रहे थे।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस हादसे के शिकार लोगों के परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है।